भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /धर्म
  • /Pitru Paksha 2026 : समझदार होते हैं पितृपक्ष में जन्मे बच्चे, इन पर बचपन से ही होती है पितरों की कृपा, जानें इसका स्वभाव और करियर

Pitru Paksha 2026 : समझदार होते हैं पितृपक्ष में जन्मे बच्चे, इन पर बचपन से ही होती है पितरों की कृपा, जानें इसका स्वभाव और करियर

Baby Born In Pitru Paksha Personality: पितृपक्ष में जन्मे बच्चों को बहुत भाग्यशाली माना गया है. ये लोग एक विशेष लक्ष्य के साथ धरती पर आकर अपना काम पूरा करते हैं. इस पर पितृ का विशेष आशीर्वाद होता है.

Written ByPadma Shree Shubham
Published: Oct 04, 2026, 07:12 AM IST|Updated: Oct 04, 2026, 07:15 AM IST
joinshare
Pitru Paksha 2026 : समझदार होते हैं पितृपक्ष में जन्मे बच्चे, इन पर बचपन से ही होती है पितरों की कृपा, जानें इसका स्वभाव और करियर

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

2

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

3

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

4

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

5

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

पितृपक्ष का हिंदू धर्म में बहुत ही विशेष महत्व है. यह समय पितृ को सम्मान देने का है. पितृपक्ष में जन्मे बच्चे भाग्यशाली माने जाते हैं जिन पर बचपन से ही पितृ का आशीर्वाद होता है. ऐसी मान्यता है कि ये लोग एक विशेष लक्ष्य लेकर धरती पर आते हैं. वैदिक ज्योतिष और शास्त्रों अनुसार ये बच्चे बहुत ही विशेष होते हैं. पितृपक्ष में जन्मे बच्चे अपने कुल का उद्धार करने के लिए आते हैं. आइए विस्तार से जानें कि पितृपक्ष में जन्मे लोग कैसे होते हैं, उसका स्वभाव और करियर कैसा होता है.

बचपन से समझदार और पारिवारिक लोग

पितृपक्ष में जन्मे लोग बचपन से ही बहुत समझदार होते हैं. इनकी परिपक्वता का कोई सानी नहीं, इनका आईक्यू (IQ) लेवल भी हाई होता है. ये लोग परिवार के प्रति समर्पित होते हैं. माता-पिता और परिवार के सदस्यों से इसका गहरा जुड़ाव होता है. ये लोग बहुत ही
संवेदनशील होते हैं और अंतर्ज्ञानी होते हैं. दयालु और दूसरों के दुख को तुरंत भांप लेने वाले होते हैं. मान्यता है कि पितृपक्ष में जन्मे बच्चे परिवार के लिए सौभाग्य लेकर आते हैं. इनके आते ही घर की आर्थिक स्थिति होने लगती है. अपनी मेहनत और काबिलियत से ये लोग घर की स्थिति सुधार देते हैं.

ओवरथिंक और जल्दी गुस्सा करने वाले

पितृपक्ष में जन्मे लोग ओवरथिंक करते हैं क्योंकि अक्सर इन लोगों का चंद्रमा कमजोर होता है. ये लोग छोटी-छोटी बातों को भी दिल पर लेकर खुद को परेशान करते हैं. किसी एक बात पर बहुत समय तक उलझे रहते हैं. इनका मूड बार-बार बदलता है. ये लोग अपनी खुशी तो खुलकर जाहिर करते हैं लेकिन इनकी उदासी भी किसी से छिपी नहीं रह सकती है. ये अक्सर अपनी ही दुनिया में ही रहते हैं. भीड़ से दूर रहते हैं और इनके दोस्त भी बहुत कम होते हैं.

पितृपक्ष में जन्मे बच्चों का करियर

ये लोग कला के क्षेत्र में अच्छा करियर बनाते हैं. जैसे मीडिया, लेखन, संगीत, डिजाइनिंग और एक्टिंग.
रिसर्च और मैनेजमेंट के काम में इनका करियर सफल होता है. जैसे वैज्ञानिक, वकील, शिक्षक.
गहरी सोच और तेज दिमाग के कारण ये लोग धन प्रबंधन, फाइनेंस, प्रॉपर्टी के काम में अच्छा करते हैं.
ये लोग बिजनेस में भी अच्छा करते हैं. अपना खुद का कोई बढ़िया बिजनेस शुरू कर उसे सफलता की ओर ले जाते हैं.

(डिस्क्लेमर- यह जानकारी पारंपरिक वास्तु एवं ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. बताए गए उपायों के प्रभाव और परिणाम व्यक्ति विशेष की परिस्थितियों, आस्था, स्थान तथा अन्य कारकों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें और किसी भी प्रकार के निश्चित परिणाम या लाभ का दावा न मानें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Pitru Paksha 2026