SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

धनतेरस पर जन्मे बच्चों को दें कुबेर देव से प्रेरित सुंदर नाम, बच्चे का बढ़ेगा सौभाग्य!

Auspicious names for babies born on Dhanteras : अगर इस धनतेरस आपके घर में बच्चे का जन्म हुआ है तो यहां नामों की एक पूरी लिस्ट देख सकते हैं. बिटिया के लिए देवी लक्ष्मी से प्रेरित नाम और बेटे के लिए कुबेर देव से जुड़े नाम चुन सकते हैं.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 05, 2026, 08:30 PM IST | Updated: Nov 05, 2026, 08:31 PM IST
Join

दीपावली से पहले धनतेरस पर्व आता है जो धन के देवता कुबेर देव को समर्पित है. धनतेरस के दिन कुबेर देवता, भगवान धन्वंतरि और देवी लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है. माना जाता है कि धनतेरस के दिन सोना, चांदी खरीदना अति शुभ होता है. इस शुभ दिन पर अगर आपके घर में बच्चे या बच्ची का जन्म होने वाला है तो आपको कुबेर देव से जुड़े नामों में से अपने बेटे के लिए सुंदर नाम चुनना चाहिए. अपनी बेटी के लिए देवी लक्ष्मी से जुड़े नाम चुन सकते हैं. धार्मिक मान्यता है कि कुबेर देव से प्रेरित सुंदर नाम रखने से  बच्चे का सौभाग्य बढृता है और उसके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है. आइए इन नामों की एक लिस्ट देखें जो कुबेर देवता और मां लक्ष्मी से प्रेरित है. जिनके कुछ विशेष अर्थ भी हैं.

लड़कों के लिए सुंदर नाम

यक्ष - भगवान कुबेर का ही एक रूप
धनराज – धन के राजा यानी कुबेर देव
अनुराज – इस नाम का अर्थ है बुद्धिमान
निदेश – धन और खजाना देने वाला.
रत्नेश – रत्न-आभूषणों के देवता, सबसे कीमती चीज का स्वामी
वित्तनाथ – धन के स्वामी, धन के मालिक
धनदा – धन देने वाला या संपत्ति देने वाला

इन नामों को भी चुन सकते हैं

वसु- वसु का अर्थ है पृथ्वी, सुख और समृद्धि.
प्रभास- प्रभास का अर्थ है चमकदार या शानदार. तेजस्वी व्यक्तित्व वाला.
दीपांशु- सूर्य देव को दीपांशु कहा गया है.

लड़कियों के लिए सुंदर नाम

मीनाक्षी- धनतेरस पर जन्मे बच्ची के लिए मीनाक्षी नाम चुन सकती हैं. इसका मतलब है खूबसूरत आंखों वाली. कुबेर देवता की बेटी को मीनाक्षी कहा जाता है.
रत्‍नानिधि- अपनी बेटी के लिए रत्‍नानिधि नाम चुन सकते हैं. जिसका मतलब है रत्नों का खजाना, कीमती चीजों का भंडार.
धृति - धृति का अर्थ है धैर्य और स्थिरता, यह नाम स्थायी समृद्धि को दर्शाता है.
देवाश्री- देवाश्री मां लक्ष्मी का ही एक नाम.
श्रीदा- श्रीदा लक्ष्मी जी का ही एक नाम है जिसका मतलब है सुंदरता और भाग्य देने वाला.
श्रीजा- श्रीजा का मतलब है सुंदरता.
श्रेयांसी- श्रेयांसी का अर्थ है समृद्धि और सफलता का प्रतीक.

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दिए गए नाम और अर्थ धार्मिक मान्यताओं, पौराणिक कथाओं और सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. इनका उद्देश्य केवल जानकारी देना है. नाम रखने से पहले अपने परिवार और ज्योतिषाचार्य से सलाह अवश्य लें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES