SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Astrology: आपके जूतों का शनि से है गहरा कनेक्शन, न करें जूता-चप्पल से जुड़ी ये 3 गलतियां वरना रुक जाएगी सफलता!

Shoes Astrology: आइए ज्योतिष अनुसार जानें कि जूते-चप्पल से जुड़ी व्यक्ति की कौन सी आदत उसके कर्म, आत्मविश्वास और सफलता पर बुरा प्रभाव डाल सकता है. इसके साथ ही जानेंगे कि जूतों का शनि से क्या कनेक्शन है.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Sep 11, 2026, 11:29 AM IST | Updated: Sep 11, 2026, 11:32 AM IST
Join

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की छोटी-छोटी आदतें उसे बुरी या अच्छी जिंदगी दे सकती है. इतना ही नहीं, यही आदतें बताती है कि किस ग्रह का व्यक्ति पर कैसा प्रभाव पड़ सकता है. ऐसे ही जूते-चप्पल से जुड़ी कुछ आदतें व्यक्ति पर बुरा प्रभाव डाल सकती है. आइए इस लेख में विस्तार से जानें कि जूते-चप्पल का शनि ग्रह से क्या संबंध है और जूता पहनते समय कौन सी 3 गलतियां नहीं करनी चाहिए.

जूते का संबंध शनि और कर्म से क्यों माना जाता है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जूते-चप्पल का सीधा संबंध शनि ग्रह से है. शनि देव कर्मफल दाता है और जब कोई व्यक्ति जूतों को गलत तरीके से पहनता है है या फटे जूते पहनता है तो उसके कर्म और भाग्य दोनों पर ही इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए शनि ग्रह का शुभ स्थिति में होना बहुत जरूरी है और इसके लिए जूते-चप्पल को साफ और व्यवस्थित रखने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. गंदे और फटे जूते जीवन की सभी नकारात्मकता को कई गुना बढ़ा देते हैं.

दूसरों के जूते-चप्पल पहनने से बचें

एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी बताते हैं कि कई लोगों की आदत होती है कि वो कभी भी किसी दूसरे के जूते पहन लेते हैं या फिर किसी से उधार मांगकर जूते पहनते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसे शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि हर व्यक्ति की ऊर्जा अलग होती है और उसके जूते-चप्पलों में भी उसकी ऊर्जा का प्रभाव रहता है। यदि आप किसी दूसरे व्यक्ति के जूते पहनती हैं, तो उसकी नकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन में प्रवेश कर सकती है। इससे मानसिक तनाव, काम में बाधा और दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता हैं।

गंदे और फटे-पुराने जूते न पहनें

ज्योतिष के अनुसार कभी भी गंदे, टूटे या फटे जूते न पहनें. जीवन में नकारात्मकता फैलती है. लंबे समय तक पुराने जूते न पहनें. नहीं तो आत्मविश्वास में कमी और कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं. समय-समय पर जूता साफ करते रहने से जीवन की बाधाएं भी दूर होती रहती हैं.

जूतों को गलत दिशा में न रखें

घर में जूते को हमेशा व्यवस्थित रखें. जूते को यहां-वहां फैलाकर न रखें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूजा रूम के आसपास तो जूते-चप्पल रखना ही नहीं चाहिए. बिखरे हुए जूते-चप्पल घर के वास्तु को खराब करते हैं जिससे धन हानि और काम में बाधाएं आती है. मानसिक अशांति और जीवन में अस्थिरता बनी रहती है. घर में जूतों को कभी भी गलत दिशा में न रखें. इससे वास्तु दोष लगता है. जिससे किसी भी काम में सफलता नहीं मिलती है. मुख्य द्वार के आस-पास जूते चप्पल न रखें. ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं हो पाता है. वास्तु अनुसार जूतों को दक्षिण-पश्चिम या पश्चिम दिशा में रखें. उत्तर-पश्चिम में भी जूतों को रखा जा सकता है. जूतों को हमेशा बंद अलमारी में ही रखें.

(डिस्क्लेमर- यह जानकारी पारंपरिक वास्तु एवं ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. बताए गए उपायों के प्रभाव और परिणाम व्यक्ति विशेष की परिस्थितियों, आस्था, स्थान तथा अन्य कारकों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें और किसी भी प्रकार के निश्चित परिणाम या लाभ का दावा न मानें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES