)
Kamjor Budh Ke Lakshan Aur Upay: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है. यह ग्रह व्यापार, वाणी और बुद्धि का कारक है. किसी कुंडली में जब बुध ग्रह की स्थिति कमजोर या मजबूत होती है तो उसका गहरा असर जातक पर पड़ता है. ज्योतिष अनुसार बुध के शुभ प्रभाव से व्यक्ति की बुद्धि तेज होती है, तर्क और संवाद क्षमता बेहतर होती है लेकिन बुध ग्रह की स्थिति कुडली में कमजोर होने से जीवन में अनेक परेशानियां शुरू हो जाती हैं. व्यापार में हानि से लेकर निर्णय लेने का आत्विश्वास कम होने लगता है. आइए इस लेख में विस्तार से जानें कि कुंडली में बुध ग्रह के कमजोर होने के लक्षण क्या हैं, इसे मजबूत करने के क्या उपाय हैं.
कुंडली में बुध कमजोर होने पर व्यक्ति बातें जल्दी भूलने लगता है.
कमजोर बुध व्यक्ति की वाणी के आकर्षण को छीन लेता है. ऐसे लोग हकलाने लगते हैं, तुतलाने या गलत शब्द बोलते हैं.
कमजोर बुध वाले लोग सही से निर्णय नहीं ले पाते हैं. अपनी कही बातों और फैसलों को लेकर भ्रमित रहते हैं.
जिस व्यक्ति को बार-बार एक ही बात की चिंता होने लगती हो तो उसकी कुंडली में बुध कमजोर होता है.
व्यापार में घाटा होना, लेखन, शिक्षा जैसे कार्यों में परेशानियां आना और धन की हानि होना. कमजोर बुध की निशानी है.
त्वचा और नसों से जुड़ी समस्याएं जब बार-बार परेशान करें, हाथ-पैर सुन्न होने लगें तो समझ लें कि कुंडली में बुध कमजोर है.
गलतफहमी होना, अपनी बात ठीक से न समझा पाना या किसी और की बातों को जल्दी न समझना.
पढ़ाई में मन न लगना, किसी एक ही टॉपिक में उलझे रहना.
व्यक्तित्व का आकर्षण और चंचलता खत्म हो जाता है.
बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए कुछ सरल उपाय कर सकते हैं. आइए कुछ प्रभावशाली उपायों के बारे में बिंदुवार रूप में जानें.
हर दिन या विशेष रूप से बुधवार को बुध ग्रह के बीज मंत्र का 108 बार जाप करें. मंत्र है- ओम ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः .
बुधवार को नियमित रूप से व्रत का संकल्प करें. व्रत को शुक्ल पक्ष के बुधवार से शुरू करें.
बुधवार के दिन हरे कपड़े पहनें और हरे चने का सेवन करें. तुलसी के पौधे की पूजा करने से भी बुध ग्रह मजबूत होने लगता है।
बुधवार के दिन हरे वस्त्र और हरा मूंग, आदि का दान करना शुभ रहता है।
बुधवार को गणेश जी की विधि-विधान से पूजा करें. तुलसी, पान, दूर्वा गणेश जी को जरूर चढ़ाएं.
बुधवार के दिन पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं. हालांकि इस संबंध में अपने ज्योतिषाचार्य से जरूर सलाह ले लें.
गौ सेवा करें और बुधवार के दिन हरे चारे का गौशाले में दान करें.
बुद्धि बढ़ाने के लिए अभ्यास करें. वाणी को शुद्ध रखें यानी किसी से झूठ न बोले और न ही गाली दें या चुगली करें.
बुधवार के दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने से भी बुध ग्रह को मजबूत कर सकते हैं.
(डिस्क्लेमर - यह जानकारी पारंपरिक धार्मिक एवं ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. बताए गए उपायों के प्रभाव और परिणाम व्यक्ति विशेष की परिस्थितियों, आस्था, स्थान तथा अन्य कारकों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें और किसी भी प्रकार के निश्चित परिणाम या लाभ का दावा न मानें.)