App

Astrology: कुंडली में कमजोर चंद्रमा बढ़ा सकता है मानसिक तनाव और धन हानि, क्या हैं इसके लक्षण और मजबूत करने के उपाय

Signs of a Weak Moon and Remedies: कुंडली में कमजोर चंद्रमा व्यक्ति की मानसिक अशांति को बढ़ा सकता है. बिना कारण धन हानि हो सकती हैं. ऐसे में जरूरी है कि कमजोर चंद्रमा के लक्षण को पहचानें और उसे मजबूत करने के उपाय करें.

Astrology: कुंडली में कमजोर चंद्रमा बढ़ा सकता है मानसिक तनाव और धन हानि, क्या हैं इसके लक्षण और मजबूत करने के उपाय

Weak Moon Symptoms And Remedies: ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा का स्थान बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है. चंद्रमा का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर बहुत गहरा होता है. दरअसल, किसी व्यक्ति की कुंडली में जब चंद्रमा मजबूत होता है तो उसे कई लाभ होते हैं. मानसिक शांति मिलती है और भावनात्मक स्थिरता बनी रहती है व स्वास्थ्य अच्छा रहता है. लेकिन कुंडली में अगर चंद्रमा कमजोर स्थिति में हुआ तो इसके बुरे प्रभाव से जीवन की परेशानियां बहुत ज्यादा बढ़ जाती हैं. मन शांत नहीं रहता है और कई बीमारियां शरीर को घेर लेती हैं. अनेक रास्तों से व्यक्ति के धन की हानि होती है. आइए इस लेख में जानें कि चंद्रमा के कमजोर होने के लक्षण और उसे मजबूत करने के क्या उपाय है.

कमजोर चंद्रमा के लक्षण क्या हैं?

किसी जातक की कुंडली में अगर चंद्रमा कमजोर है तो उसके लक्षण जल्द भी दिखने लगते हैं. सबसे पहले व्यक्ति की भावुकता बढ़ने लगती है, इसके बाद उसके हावभाव में सुस्ती दिखने लगती है. व्यक्ति ओवरथिंक करने लगता है और बहुत छोटी-छोटी बातों पर अपने आप को ही परेशान करने लगता है. गलत फैसले लेना और अपनी बातों पर टिक न पाना, ये सब कमजोर चंद्रमा के प्रभाव से ही होता है. सर्दी, खांसी, जुकाम होना, ब्लड प्रेशर संबंधी तकलीफें होना. बार-बार मूड बदलना, हमेशा शारीरिक और मानसिक थकान महसूस करना और लगातार बेचैनी महसूस करना. ये सभी चंद्रमा के कमजोर होने के लक्षण हैं.

चंद्रमा को मजबूत करने के आसान उपाय

  • हर दिन नियमित रूप से अगर बरगद के पेड़ में जल चढ़ाएं और पूजा करें तो लाभ होगा. 
  • ज्योतिषाचार्य की सलाह पर अगर मोती धारण करें तो मन शांत रह सकता है.
  • चांदी का कड़ा या छल्ला, चांदी की चेन या पायल धारण करें. चांदी का छोटा सा टुकड़ा पर्स में रख सकते हैं.
  • देर रात तक न जागें नहीं तो कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर हो सकती है. 
  • पूर्णिमा के दिन शिव जी को खीर या रबड़ी भोग के रूप में अर्पित कर सकते हैं.
  • घर बनवाते समय नीव में छोटा सा चांदी का टुकड़ा डाल दें तो घर के लोगों का चंद्रमा मजबूत रहेगा. 
  • मान्यता अनुसार सोने वाले बेड के चारों पैरों पर चांदी की कीले लगा दें तो शुभ फल दिखेंगे. 
  • मां या मामा को चांदी के बर्तन उपहार में दें. 
  • सफेद वस्तुओं का दान करें. जैसे- पानी, दूध और चावल आदि. रात के समय दूध और खीर न खाएं.
  • सोमवार को अगर बच्चियों को खीर खिलाएं या सफेद मिठाई खिलाएं तो चंद्रमा की स्थिति कुंडली में बेहतर होगी.

(डिस्क्लेमर- यह जानकारी पारंपरिक वास्तु एवं ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. बताए गए उपायों के प्रभाव और परिणाम व्यक्ति विशेष की परिस्थितियों, आस्था, स्थान तथा अन्य कारकों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें और किसी भी प्रकार के निश्चित परिणाम या लाभ का दावा न मानें.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो