App

Panchang 10 November 2026: आज गोवर्धन पूजा पर क्या है शुभ मुहूर्त और योग, राहुकाल कब से कब तक!

Aaj Ka Panchang 10 November 2026: आज 10 नवंबर 2026, मंगलवार के दिन गोवर्धन पूजा पर्व मनाया जा रहा है. मंगलवार होने के कारण आज का दिन हनुमान जी को समर्पित है. आइए जानें आज के दिन का शुभ-अशुभ योग और मुहूर्त क्या है.

Panchang 10 November 2026: आज गोवर्धन पूजा पर क्या है शुभ मुहूर्त और योग, राहुकाल कब से कब तक!

10 November 2026 ka Panchang: आज यानी 10 नवंबर 2026 को मंगलवार दिन है. इस दिन भगवान हनुमान की उपासना करने का विधान है. इसके साथ ही आज गोवर्धन पूजा का पर्व भी है. ऐसे में आज शुभ मुहूर्त में गोवर्धन पूजा की जाएगी. वहीं, मंगलवार होने के कारण आज जो भी जातक हनुमान जी की पूजा करेंगे उनकी कुंडली से मंगल दोष दूर होगा और जीवन के संकटों का नाश होगा. आइए जानें, आज का दैनिक पंचांग क्या कहता है, आज कौन-सा शुभ योग बन रहा है और राहुकाल कब से कब तक रहने वाला है.

10 नवंबर 2026 का पंचांग

10 नवंबर 2026 की तिथि- कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि दोपहर 02:00 बजे तक. इसके बाद कार्तिक शुक्ल द्वितीय तिथि का प्रारंभ.
10 नवंबर 2026 का वार - मंगलवार
10 नवंबर 2026 का नक्षत्र - विशाखा नक्षत्र सुबह 09:19 बजे तक, इसके बाद अनुराधा नक्षत्र का प्रारंभ होगा.
10 नवंबर 2026 को योग- शोभन प्रात: 03:09 बजे तक, इसके बाद अतिगण्ड योग का प्रारंभ होगा.
10 नवंबर 2026 को करण- बव दोपहर 02:00 बजे तक , इसके बाद बालव

10 नवंबर 2026 को व्रत-त्योहार

गोवर्धन पूजा पर्व

10 नवंबर 2026 को सूर्य और चंद्रमा की स्थिति

10 नवंबर 2026 को सूर्योदय - सुबह 06:41 बजे तक
10 नवंबर 2026 को सूर्यास्त - शाम 05:40 बजे तक
10 नवंबर 2026 को चंद्रोदय - सुबह 07:26 बजे 
10 नवंबर 2026 को चंद्रस्त - शाम 06:16 बजे 
10 नवंबर 2026 को सूर्य का तुला राशि में गोचर हो रहा है.
10 नवंबर 2026 को चंद्रमा का पूरा दिन-रात वृश्चिक राशि में संचरण.
(जगह के अनुसार सूर्य और चंद्रमा का उदय व अस्त का समय बदल सकता है.)

10 नवंबर 2026 को शुभ काल और मुहूर्त

10 नवंबर 2026 को अभिजीत काल - सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक
10 नवंबर 2026 को ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05:05 बजे से सुबह 05:53 बजे तक.

10 नवंबर 2026 को अशुभ काल

10 नवंबर 2026 को राहुकाल - दोपहर 02:55 बजे से शाम 04:17 बजे तक
10 नवंबर 2026 को यम गण्ड - सुबह 09:26 बजे से सुबह 10:48 बजे तक
10 नवंबर 2026 को कुलिक - दोपहर 12:10 बजे से दोपहर 01:33 बजे तक
10 नवंबर 2026 को दुर्मुहूर्त - सुबह 08:53 बजे से सुबह 09:37 बजे तक. रात 10:52 बजे से रात 11:45 बजे तक.
10 नवंबर 2026 को वर्ज्यम्- दोपहर  01:42 बजे से दोपहर 03:27 बजे तक.

(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान एवं गणना पद्धति के अनुसार समय और विवरण में अंतर संभव है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More