App

नमक, मिर्च और कपूर से कैसे उतारें बुरी नजर? जानिए असरदार तरीके

बुरी नजर और नेगेटिव एनर्जी से बचने के लिए भारतीय घरों में नमक, लाल मिर्च, कपूर और काले धागे के उपाय किए जाते हैं. इस खबर में नजर दोष दूर करने के असरदार तरीकों के बारे में बताएंगे.

नमक, मिर्च और कपूर से कैसे उतारें बुरी नजर? जानिए असरदार तरीके

आपने अपने घर या आस-पास के लोगों के मुंह से जरूर सुना होगा कि 'लगता है मुझे नजर लग गई है'. दरअसल भारतीय समाज में बुरी नजर की धारणा सदियों पुरानी है.

ऐसा कहा जाता है कि किसी की जलन भरी नजर से हंसता-खेलता इंसान अचानक बीमार, थका हुआ और अस्वस्थ महसूस करने लगता है.

वास्तु शास्त्र और वैदिक ज्योतिष की मानें तो बुरी नजर बस शारीरिक और मानसिक परेशानी ही नहीं लाती है, बल्कि घर के विकास को रोक देती है.

इस नेगेटिव एनर्जी से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं. आज हम इस खबर में ऐसे ही कुछ आसान उपाय बताएंगे जिसका आज भी इस्तेमाल किया जाता है.

सिर से घुमाकर पानी में बहाएं नमक

नमक का संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से माना जाता है. चांद को मन का कारक भी कहा जाता है. वहीं शुक्र को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.

अगर आपको नजर उतारना है तो नमक को वास्तु शास्त्र में सबसे असरदार माना गया है. नजर उतारने के लिए थोड़ा सा नमक हाथ में लेकर पीड़ित व्यक्ति के सिर के ऊपर से तीन बार घुमाया जाता है.

इसके बाद इस नमक को साफ पानी में बहा दिया जाता है. माना जाता है कि नमक घर और शरीर के आसपास फैली पूरी नेगेटिव एनर्जी को तुरंत सोख लेता है.

लाल मिर्च का टोटका

लाल मिर्च का संबंध मंगल ग्रह से होता है. इसमें तमस व रजस गुण पाए जाते हैं. भारत में बहुत पहले से ही लाल मिर्च से नजर उतारने वाली परंपरा है.

नजर उतारने के लिए आपको पीड़ित व्यक्ति के सिर पर 3 बार लाल मिर्च को घूमा कर आग में डाल दिया जाता है.

ऐसा इसलिए क्योंकि हिंदू धर्म में आग को शुद्धीकरण का सबसे बेस्ट तरीका माना गया है. ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी पूरे तरीके से खत्म हो जाती है.

कपूर की सुगंध से खत्म होती है नेगेटिविटी

आपने कपूर का इस्तेमाल पूजा-पाठ में होते हुए तो देखा होगा. लेकिन इसका इस्तेमाल बुरी नजर को दूर करने में भी किया जाता है.

कपूर की औषधीय सुगंध होता है जो कष्टदायक ऊर्जा को पूरी तरह खत्म कर देती है. नजर उतारने के लिए कपूर का टुकड़ा दाहिने हाथ में लेकर पीड़ित व्यक्ति के सिर से लेकर पैर तक तीन बार घुमाया जाता है.

इसके बाद उस कपूर को फर्श पर रखकर जला दिया जाता है. ऐसा करने से घर के भीतर मौजूद अदृश्य नेगेटिविटी तुरंत खत्म हो जाती है.

कलाई और टखने पर बांधें काला धागा

जब भी कोई नवजात शिशु होता है, तो उसे काला धागा बांधा जाता है. ज्योतिष में काले रंग का सीधा संबंध शनि देव से माना गया है, जो संकटों से रक्षा करते हैं.

काला धागा शरीर के चारों ओर एक मजबूत सुरक्षा कवच तैयार कर देता है. ये न केवल बुरी नजर से बचाता है, बल्कि इंसान को दूसरों की नेगेटिव तरंगों और जलन से भी सुरक्षित रखता है.

चुटकी भर काले नमक का पानी

अगर आपको लगातार बुरी नजर लग रही है और असर बना रहता है, तो आप नहाने के पानी में थोड़ा-सा काला नमक मिलाकर नहा सकते हैं.

ये उपाय शरीर के आभामंडल यानी औरा को पूरी तरह से साफ कर देता है. नमक वाले पानी से स्नान करने से मानसिक थकावट दूर होती है और शरीर में पॉजटिव एनर्जी का संचार होने लगता है. 

ये एक बेहद सरल उपाय है जो हर तरह के नजर दोष को बेअसर करने में मदद करता है.

(Disclaimer): यह लेख लोक परंपराओं, वास्तु शास्त्र और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल सामाजिक और सांस्कृतिक जानकारियां साझा करना है.
ये भी पढ़ें: उम्मीद की नई किरण: 34 साल बाद खुला ऐतिहासिक शीतलनाथ मंदिर, कश्मीरी पंडितों की घर वापसी की जगी आस

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Harsh Singh

Harsh Singh

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष धर्म और ज्योतिष से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया के धार्मिक आयोजनों, अध्यात्म और ज्योतिषीय गणनाओं से जुड़े जरूरी अपडेट्स दर्शकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ धर्म-कर्म और ऐस्ट्रो की दुनिया के खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More