पहले मारपीट, फिर बोलेरो पिकअप से कुचला! युवक की मौत के बाद दहला बिराई गांव
जोधपुर के भोपालगढ़ क्षेत्र के बिराई गांव में आपसी विवाद के बाद बबलू उर्फ तहसीलदार नट की मौत हो गई. आरोप है कि युवक को बोलेरो पिकअप से कुचला गया. घटना से नाराज परिजनों और समाज के लोगों ने नागौर-जोधपुर हाईवे पर जाम लगा दिया.
दीपावली के मौके पर भोपालगढ़ क्षेत्र के बिराई गांव में आपसी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. अलसुबह हुई घटना में एक युवक की मौत हो गई. आरोप है कि पहले उसके साथ मारपीट की गई और फिर बोलेरो पिकअप से कुचल दिया गया. मृतक की पहचान बिराई निवासी बबलू उर्फ तहसीलदार नट के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों और समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया. गुस्साए लोगों ने बावड़ी के पास नागौर-जोधपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया.
पहले मारपीट, फिर पिकअप से कुचलने का आरोप
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दीपावली के दिन अलसुबह बिराई गांव में आपसी लड़ाई के दौरान विवाद बढ़ गया. आरोप है कि इस दौरान बबलू उर्फ तहसीलदार नट के साथ पहले मारपीट की गई. इसके बाद उसे बोलेरो पिकअप से कुचल दिया गया. इस घटना में युवक की मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के शव को बावड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. युवक की मौत की खबर मिलने के बाद परिजन और समाज के लोग अस्पताल पहुंचे.
घटना से नाराज परिजनों और समाज के लोगों ने बावड़ी के पास नागौर-जोधपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया. विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं. लोगों ने घटना को लेकर आक्रोश जताया और मौके पर पुलिस के देरी से पहुंचने पर नाराजगी जाहिर की. हाईवे पर जाम लगने से मौके पर तनाव का माहौल बन गया. प्रदर्शन कर रहे लोग घटना को लेकर अपना विरोध जता रहे थे.
घटना की सूचना मिलने पर खेड़ापा सीआई लाखाराम जाखड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचने के लिए रवाना हुए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है. बिराई गांव में हुए इस खूनी संघर्ष और युवक की मौत के बाद परिजनों और समाज के लोगों में गहरा आक्रोश है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
राकेश कुमार भारद्वाज पाली (राजस्थान) निवासी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो पिछले 20 से अधिक वर्षों से प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे ज़ी राजस्थान में जोधपुर जिला ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं।इतिहास में एमए, विधि (LL.B.)में अध्यनरत, पत्रकारिता (BJMC) में बहु-विषयक शिक्षा प्राप्त भारद्वाज जी ने अपने करियर की शुरुआत पाली में लॉकल न्यूज चैनल से की इसके बाद उन्होंने दैनिक नवज्योति ,ईटीवी राजस्थान ,जी राजस्थान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में लंबे समय तक अपनी सेवाएँ दीं। पाली व जोधपुर में लम्बे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेषकर स्वास्थ्य-चिकित्सा और क्षेत्रीय राजनीति की सटीक व संवेदनशील रिपोर्टिंग के साथ राजस्थान हाईकोर्ट मुख्यपीठ में पत्रकारिता के लिए जाना जाता है।