SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

29 में से 16 सीटें कांग्रेस के पास, फिर कैसे BJP के टिकट पर निर्विरोध चुनी गईं वती कुमारी? 3 नामांकन, 3 लिबास और जीत की अनोखी कहानी

बृज नगर पंचायत समिति में वती कुमारी ने पहले कांग्रेस, फिर बीजेपी और निर्दलीय के रूप में नामांकन भरा था. लाल साड़ी में कांग्रेसियों के साथ पहुंचीं, सलवार-सूट में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह के साथ दिखीं और पीली साड़ी पहनकर मनाया निर्विरोध जीत का जश्न मनाया.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 28, 2026, 10:38 IST | Updated: Nov 28, 2026, 10:51 IST
Image Credit: BJP के टिकट पर निर्विरोध चुनी गईं वती कुमारी (जी मीडिया)
Join

राजस्थान में डीग जिले की बृज नगर पंचायत समिति में प्रधानी चुनाव के दौरान एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. यहां वती कुमारी अपने तीन नामांकन को लेकर चर्चा में रहीं. साथ ही, उनके अलग-अलग लिबास और राजनीतिक घटनाक्रम ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं. आखिरकार वती कुमारी बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हो गईं. आइए जानते हैं पूरी कहानी

कांग्रेस के पास था बहुमत

बृज नगर पंचायत समिति में कुल 29 सदस्य हैं. इनमें कांग्रेस के टिकट पर 16 सदस्य जीतकर आए, जबकि बीजेपी के खाते में 4 सीटें आईं. वहीं, 9 सदस्य निर्दलीय चुनाव जीतकर पहुंचे. इस तरह कांग्रेस के पास 29 में से 16 सदस्यों के साथ स्पष्ट बहुमत था. इसके बावजूद प्रधानी चुनाव में कांग्रेस की ओर से निर्दलीय प्रत्याशी वती कुमारी को दावेदार बनाया गया. 

वहीं, प्रधानी के नामांकन के दौरान वती कुमारी ने ऐसा कदम उठाया कि पूरा सियासी घटनाक्रम चर्चा में आ गया. उन्होंने कांग्रेस, बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कुल तीन नामांकन दाखिल कर दिए. नामांकन प्रक्रिया के बाद उनकी उम्मीदवारी बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में रही और वह निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हो गईं. बहुमत कांग्रेस के पास होने के बावजूद बीजेपी के टिकट पर प्रधान बनने का यह घटनाक्रम स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बन गया.

3 रंग के लिबास ने खिंचा ध्यान! 

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा उनके पहनावे की रही. पहली बार वती कुमारी लाल साड़ी पहनकर कांग्रेस नेताओं और समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचीं. दूसरी बार सलवार-सूट पहनकर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम के साथ बीजेपी की ओर से नामांकन दाखिल करती नजर आईं. वहीं, निर्विरोध जीत की खबर के बाद वह पीली साड़ी पहनकर पहुंचीं. तीन नामांकन और तीन अलग-अलग वेशभूषा का यह घटनाक्रम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. वती कुमारी ने बताया कि पहली बार वह लाल साड़ी पहनकर गई थीं, क्योंकि लाल रंग को शगुन के तौर पर शुभ माना जाता है. इसके बाद सलवार-सूट में पहुंचीं और निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद पीली साड़ी पहनकर आईं.

महिलाओं से जुड़े मुद्दों को दी जाएगी प्राथमिकता

प्रधान बनने के बाद वती कुमारी ने अपनी प्राथमिकताएं भी बताईं. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पानी और सड़कों की समस्याओं के साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी. वह जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगी और विकास के मुद्दों पर काम करेंगी. घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ प्रधानी की जिम्मेदारी भी पूरी निष्ठा से निभाएंगी. वहीं, उनकी ननद एकता ने भी बताया कि लाल साड़ी को शगुन के तौर पर शुभ माना जाता है. पूजा-पाठ के दौरान लाल साड़ी पहनकर नामांकन करने गए थे. इसके बाद सलवार-सूट और निर्विरोध जीत के बाद पीली साड़ी पहनकर पहुंचे. उन्होंने जनता का आभार जताते हुए कहा कि लोगों ने उन्हें भरपूर सहयोग दिया है.

रिपोर्ट: देवेन्द्र सिंह

यह भी पढ़ें: राजस्थान उप जिला प्रमुख चुनाव नतीजों ने चौंकाया: डूंगरपुर में 1 वोट से जीती BAP, सिरोही में कांग्रेस का दबदबा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.ISOMES कॉलेज से BJMC करने के बाद रंजना ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में काम किया है. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं.रंजना कुमारी से आप Ranjana.Kumari@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES