SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

टोंक में अनोखी चोरी: 24 किलो बालों का बोरा लेकर फरार हुए चोर, CCTV में कैद हुई वारदात

टोंक के देवली में पिकअप सवार चोर दुकान के बाहर रखा 23-24 किलो बालों से भरा बोरा चोरी कर ले गए. बालों की कीमत करीब 2.5 से 2.9 लाख रुपये बताई जा रही है. पूरी वारदात CCTV में कैद हुई है और पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है.

Written By Sneha Aggarwal
Published: Sep 27, 2026, 03:39 PM IST | Updated: Sep 27, 2026, 08:56 PM IST
Image Credit: Rajasthan Crime
Join

Tonk News: क्या आपने कभी सुना है कि कोई चोर दुकान के बाहर रखा बालों से भरा बोरा ही उठाकर ले जाए? टोंक के देवली शहर के चर्च रोड पर सामने आई चोरी की इस वारदात ने लोगों को हैरान कर दिया है. यहां पिकअप सवार चोर दुकान के बाहर रखा बालों का बोरा उठाकर ले गए. पूरी वारदात दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

पिकअप से पहुंचे, बालों का बोरा उठाकर हुए फरार
मामले को लेकर दुकान मालिक विमल कुमार सिंघल ने देवली थाना पुलिस को लिखित रिपोर्ट देकर आरोपी को पकड़ने की मांग की है. 
रिपोर्ट के अनुसार, चर्च रोड पर विमल कुमार सिंघल की पुराने बर्तन और अन्य सामान की दुकान है. शनिवार को एक पिकअप गाड़ी दुकान के पास आकर रुकी. इसके बाद उसमें सवार एक युवक दुकान के बाहर रखा बालों से भरा बोरा उठाकर पिकअप में डालता नजर आया और वहां से रवाना हो गया.

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
कुछ देर बाद जब दुकान मालिक की नजर बाहर पड़ी तो बालों का बोरा गायब था. इसके बाद दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो पूरा मामला सामने आया. फुटेज में एक युवक बोरा उठाकर पिकअप में रखते हुए दिखाई दे रहा है.

3 लाख तक बताई जा रही बालों की कीमत
परिवादी के अनुसार, बोरे में करीब 23 से 24 किलो बाल थे. बताया गया कि इन बालों की मार्केट रेट करीब 11 से 12 हजार रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से चोरी हुए बालों की कीमत करीब 2.5 से 2.9 लाख रुपये तक बताई जा रही है. यानी चोरों ने दुकान से कोई कीमती धातु या इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं, बल्कि बालों से भरा बोरा ही निशाना बनाया.

व्यापार महासंघ अध्यक्ष के बाद पुलिस तक पहुंचा मामला
वारदात के बाद परिवादी श्री व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल के पास पहुंचा और इसके बाद पुलिस को रिपोर्ट दी गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है और पिकअप सवार आरोपियों की तलाश की जा रही है.

गुणवत्ता के हिसाब से बदलती है बालों की कीमत
बालों के रेट लंबाई, गुणवत्ता, और प्रकार पर निर्भर करते हैं, जो आम तौर पर 7,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये प्रति किलोग्राम या उससे ज्यादा तक के बिक सकते हैं. वहीं, जो बाल केमिकली अनट्रीटेड (बिना रंग या डाई किए हुए), लंबे, स्वस्थ और घने होते हैं, वे बाजार में 20,000 से 30,000 रुपये प्रति किलो तक बिकते हैं. इसके अलावा जो बाल कंघी करने पर निकलते हैं या छोटे होते हैं, उनकी कीमत लगभग 5,000 से 8,000 रुपये प्रति किलो तक होती है. 

Report- BHUPENDAR SINGH SOLANKI

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES