SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मिड-डे मील में छिपकली मिलने से 3 दर्जन बच्चों को फूड पॉइजनिंग: टीचर बोलीं- 'यह तो आम बात है, हर घर में हो जाती है'

Churu News: चूरू में सुजानगढ़ के पास सूरवास गांव के राजकीय विद्यालय में मिड-डे मील के खाने में छिपकली मिलने के बाद हड़कंप मच गया. घटना के बाद करीब तीन दर्जन से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें राजकीय बगड़िया अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्कूल की शिक्षिका ने इसे खाना परोसते समय छिपकली गिरने की घटना बताते हुए बच्चों की हालत ठीक होने की बात कही.

Written By Aman Singh
Published: Oct 10, 2026, 04:58 PM IST | Updated: Oct 10, 2026, 05:21 PM IST
Image Credit: Zee Media
Join

Churu News: राजस्थान के चूरू जिले में सुजानगढ़ के निकटवर्ती गांव सूरवास के राजकीय विद्यालय में मिड-डे मील के दौरान बच्चों को परोसे गए भोजन में छिपकली निकलने की बात सामने आई है. इसके बाद बच्चों में हड़कंप मच गया और फूड प्वाइजनिंग से बीमार हुए करीब तीन दर्जन से अधिक बच्चों को राजकीय बगड़िया अस्पताल लाया गया है.

राजकीय बगड़िया अस्पताल में बच्चों का उपचार

राजकीय बगड़िया अस्पताल तक बच्चों को निजी संसाधनों व एंबुलेंस के जरिए लाया गया. जहां पर इमरजेंसी वार्ड में उनका भेटि करवाकर उपचार करवाया गया है. स्कूल की शिक्षिका मोनिका ने बताया कि ये नॉर्मल घटना है हर घर में हो जाती है. हमने बच्चों को तुरंत दिखाया है. छिपकली का छोटा बच्चा था जो खाना परोसने के दौरान गिर गया, ये बच्चों के सामने आ गया इसलिए उनके मन में वहम बैठ गया. बच्चे ठीक हैं ज्यादा कुछ दिक्कत नहीं है.

खाना बनाते समय छिपकली गिरने का आरोप

वहीं अभिभावक मगाराम ने बताया कि खाना बनाते समय लापरवाही से छिपकली गिर गई, जिसके कारण काफी सारे बच्चे बीमार हो गए. दूसरी ओर एडीएम संतोष कुमार, एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा, तहसीलदार अर्जुन लाल सालोदिया, सीबीईओ रणजीत सिंह अस्पताल पहुंचे और बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली है. चिकित्सा विभाग और शिक्षा विभाग पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं. वहीं बच्चों के बीमार होने की सूचना से ग्रामीण अभिभावकों में हड़कंप मचा हुआ है.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

भीलवाड़ा के फुलिया कला थाना क्षेत्र के रूपपुरा ग्राम पंचायत स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चोरों ने पोषाहार कक्ष को बीती रात निशाना बनाया. अज्ञात चोर ताला तोड़कर कक्ष में घुसे और बच्चों के मिड-डे मील के लिए रखी खाद्य सामग्री और रसोई का सामान चोरी कर ले गए.

चोर पोषाहार कक्ष से 3 गैस सिलेंडर (एक भरा, एक आधा भरा), 200 किलो गेहूं, 35 किलो चावल, 10 लीटर का कुकर, 30 स्टील की गिलास, स्टील का धामा, आटा, नमक, मिर्च, हल्दी, तेल, दालें और आटा छलनी तक ले गए. घटना का पता शनिवार सुबह स्टाफ के स्कूल पहुंचने पर चला. ताला टूटा देख अंदर जाकर देखा तो सारा सामान गायब था.

पोषाहार प्रभारी मधु शर्मा, शिक्षक दिनेश कहार और साकिर हुसैन ने इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी. सूचना पर फुलिया कला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की. विद्यालय प्रभारी ने चोरी गए सामान का विवरण तैयार कर फुलिया कला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई. पिछले वर्षों में तहनाल, खामोर, रूपपुरा बिलिया, शाहपुरा और फूलियाकलां थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में रोष और भय है. ग्रामीणों का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी अधिकांश चोरियों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES