SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कोटा में CRIME का ट्रिपल अटैक: ऑटो चालक की हत्या से लेकर अस्पताल में काटा बवाल, एक पर चाकू से भी किया हमला

Kota Crime News: कोटा में पिछले 24 घंटे में हत्या और चाकूबाजी समेत तीन आपराधिक घटनाएं सामने आई हैं. गुमानपुरा में थाने से करीब 100 मीटर दूर फाइनेंस कंपनी कर्मचारी यासीन पर चाकू से हमला हुआ. वहीं नयापुरा में ऑटो चालक मुजाहिद की हत्या की गई. इसके अलावा अस्पताल परिसर में हथियार लेकर युवकों के पहुंचने और मारपीट का वीडियो सामने आया है. तीनों घटनाओं को लेकर पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

Written By Ansh Raj
Published: Sep 16, 2026, 11:28 AM IST | Updated: Sep 16, 2026, 11:41 AM IST
Image Credit: Kota Crime News
Join

Rajasthan Crime News: कोटा शहर में पिछले 24 घंटे के दौरान हत्या और चाकूबाजी समेत अपराध की तीन घटनाएं सामने आई हैं. गुमानपुरा थाना क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पर चाकू से हमला हुआ, जबकि नयापुरा इलाके में एक ऑटो चालक की हत्या कर दी गई. इसके अलावा अस्पताल परिसर में हथियार लेकर कुछ युवकों के पहुंचने और मारपीट का वीडियो सामने आया है. लगातार सामने आई इन घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

 

जेके लोन अस्पताल के बाहर ऑटो चालक मुजाहिद की हत्या, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

नयापुरा थाना क्षेत्र में जेके लोन अस्पताल के बाहर ऑटो चालक मुजाहिद हुसैन की हत्या के मामले में अपडेट सामने आया है. 45 वर्षीय मुजाहिद हुसैन, निवासी बोरखेड़ा पुलिस लाइन, मंगलवार देर शाम अस्पताल के ऑटो स्टैंड पर दूसरे ऑटो चालक के साथ हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इलाज के दौरान एमबीएस अस्पताल में उनकी मौत हो गई.

विवाद के बाद सीने पर किया वार

जानकारी के अनुसार दोनों ऑटो चालकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. विवाद बढ़ने पर आरोपी ने मुजाहिद के सीने पर नुकीली धारदार चीज से वार कर दिया. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद उन्हें उपचार के लिए एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और विवाद से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है. बुधवार को मुजाहिद हुसैन के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे

मुजाहिद हुसैन ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे. उनकी मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है. पुलिस मामले में आरोपी की तलाश के साथ ही वारदात के कारणों की जांच कर रही है.


थाने से 100 मीटर दूर फाइनेंस कर्मचारी पर हमला

गुमानपुरा थाना इलाके में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी यासीन पर चाकू से हमला किया गया. घायल यासीन को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक मामला स्कूटी फाइनेंस से जुड़ा बताया जा रहा है. हमले की घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है.

इस वारदात का एक अहम पहलू यह है कि घटना गुमानपुरा थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई. ऐसे में थाने के नजदीक हुई चाकूबाजी की घटना को लेकर पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.


ऑटो चालक की हत्या से सनसनी

इधर, नयापुरा इलाके में जेके लोन अस्पताल के ऑटो स्टैंड पर करीब 40 वर्षीय ऑटो चालक मुजाहिद की हत्या कर दी गई. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मुजाहिद का किसी अन्य ऑटो चालक से विवाद हुआ था. इसी विवाद के बाद उसकी हत्या की बात सामने आ रही है. घटना के कारणों और पूरे मामले की पुलिस जांच जारी है.


अस्पताल में हथियार लेकर पहुंचे युवकों का वीडियो

इससे पहले अस्पताल परिसर का एक वीडियो भी सामने आया. वीडियो में कुछ युवकों के हथियार लेकर पहुंचने और मारपीट करने का दावा किया गया है. हालांकि वीडियो और इससे जुड़े पूरे घटनाक्रम की पुलिस जांच जारी है. ऐसे में घटना से संबंधित अन्य तथ्यों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.


24 घंटे में तीन घटनाओं से सुरक्षा पर सवाल

कोटा में सामने आई इन तीन घटनाओं में एक तरफ थाने से करीब 100 मीटर की दूरी पर चाकूबाजी हुई, तो दूसरी ओर अस्पताल के ऑटो स्टैंड पर ऑटो चालक की हत्या कर दी गई. इसके अलावा अस्पताल परिसर से हथियार लेकर युवकों के पहुंचने और मारपीट का वीडियो सामने आया है.


लगातार सामने आई इन घटनाओं ने शहर में पुलिस की मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं. खास तौर पर पुलिस थाने के नजदीक चाकूबाजी की घटना ने कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ाई है. हालांकि सभी मामलों में पुलिस की जांच जारी है और घटनाओं के पीछे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES