SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जोधपुर में गरजेंगे 8 देशों के लड़ाकू विमान: 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक चलेगा युद्धाभ्यास, जानें कौन-कौन से फाइटर जेट होंगे शामिल

Tarang Shakti 2026: भारतीय वायुसेना का बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास 'तरंग शक्ति 2026' जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर 26 सितंबर से शुरू हो रहा है. यह युद्धाभ्यास 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक चलेगा. इसमें 8 देश अपने एयरक्राफ्ट और अन्य एयर एसेट्स के साथ हिस्सा लेंगे.

Written By Aman Singh
Published: Sep 25, 2026, 08:43 PM IST | Updated: Sep 25, 2026, 08:52 PM IST
Image Credit: Tarang Shakti 2026
Join

Tarang Shakti 2026: भारतीय वायुसेना का बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास 'तरंग शक्ति 2026' राजस्थान के जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर आयोजित होगा. यह युद्धाभ्यास 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक चलेगा. इसमें 8 देश अपने एयरक्राफ्ट और अन्य एयर एसेट्स के साथ हिस्सा लेंगे, जबकि 32 देश ऑब्जर्वर के तौर पर अभ्यास का हिस्सा बनेंगे.

युद्धाभ्यास के दौरान 10 अक्टूबर को विभिन्न देशों के एयर चीफ जोधपुर पहुंचेंगे. इस दौरान भारतीय वायुसेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह के साथ तेजस लड़ाकू विमान में सॉर्टी लेने की योजना है.

अन्य देशों के लड़ाकू विमान भी दिखाएंगे दमखम

तरंग शक्ति 2026 के दौरान भारत के साथ हिस्सा लेने वाले देशों के लड़ाकू विमान और अन्य एयर एसेट्स अलग-अलग ऑपरेशनल गतिविधियों और प्रदर्शन में शामिल होंगे. युद्धाभ्यास के अंतिम दिन जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन को आम लोगों के लिए प्रदर्शनी के तौर पर खोले जाने की संभावना भी है. इससे आम लोग भारतीय वायुसेना और मित्र देशों के एयर एसेट्स को करीब से देख पाएंगे.

भारतीय सैन्य अभ्यास में पहली बार अमेरिकी वायुसेना के F-35A की एंट्री

इस युद्धाभ्यास का एक प्रमुख आकर्षण अमेरिकी वायुसेना का F-35A पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ लड़ाकू विमान होगा. यह पहली बार होगा जब F-35A किसी भारतीय सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेगा. अमेरिकी एयरफोर्स ने भारत में आयोजित होने वाले इस अभ्यास में F-35A की भागीदारी को सैद्धांतिक मंजूरी दी है. भारत खुद भी स्वदेशी पांचवीं पीढ़ी के एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) पर काम कर रहा है. ऐसे में F-35A की मौजूदगी से भारतीय वायुसेना को पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान के साथ ऑपरेशनल इंटरऑपरेबिलिटी और संयुक्त अभियानों की क्षमताओं को समझने का मौका मिलेगा.

भारतीय वायु सेना के ये एसेट्स होंगे शामिल

युद्ध अभ्यास तरंग शक्ति 2026 में सुखोई-30 MKI, राफेल, मिग-29, जगुआर, तेजस, मिराज-2000, LCH प्रचंड, ALH रुद्र, MI-35, MI-17 हेलीकॉप्टर, C-130J ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, IL-78 एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट और AWACS भाग लेंगे.

ऑब्जर्वर के तौर पर आएंगे ये देश

अल्जीरिया, आर्मेनिया, ब्राजील, कंबोडिया, कनाडा, साइप्रस, मिश्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, इटली, आइवरी, कोस्ट, जापान, केन्या, किगिंस्तान, लाओस, मलेशिया, मालदीव, मैक्सिको, मोरक्को, मोजाम्बिक, नेपाल, न्यूजीलैंड और नाइजीरिया समेत अन्य देश ऑब्जर्वर के तौर पर शामिल होंगे.

इन 8 देशों के एयरक्राफ्ट युद्धाभ्यास में होंगे शामिल

जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर आयोजित हो रहे 'तरंग शक्ति 2026' युद्धाभ्यास में ये देश शामिल होंगे. जिनमें अमेरिका- F-35A, KC-135 एयरक्राफ्ट, जर्मनी- A-400M एयरक्राफ्ट, फ्रांस- राफेल A-400M, MRTT एयरक्राफ्ट, ऑस्ट्रेलिया- EA-130J एयरक्राफ्ट, यूएई- F-16, G-6000 एयरक्राफ्ट, श्रीलंका- King Air 3600ER एयरक्राफ्ट और बांग्लादेश से C-130J एयरक्राफ्ट शामिल होंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES