SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

वोटिंग के बाद भी थम गया RCA का पहिया: डीडी कुमावत की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रिजल्ट पर रोक

RCA Election: RCA चुनाव में वोटिंग की प्रक्रिया जारी रहेगी, लेकिन मतदान के बाद रिजल्ट घोषित नहीं किया जाएगा. डीडी कुमावत की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव परिणाम को सीलबंद लिफाफे में रखने का निर्देश दिया है. अब वोटों की गिनती के बाद परिणाम सीलबंद लिफाफे में सुरक्षित रहेगा और याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट के आदेश के आधार पर ही RCA चुनाव का रिजल्ट घोषित किया जाएगा.

Written By Ansh Raj
Published: Sep 29, 2026, 12:07 PM IST | Updated: Sep 29, 2026, 03:13 PM IST
Image Credit: Supreme Court Stays of RCA Election Results
Join

Supreme Court Stays of RCA Election Results: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन यानी RCA के चुनाव परिणामों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा निर्देश दिया है. डी.डी. कुमावत और मेघा गौड़ की याचिका पर सुनवाई करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने RCA चुनाव के परिणाम घोषित नहीं करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा है कि चुनाव परिणामों को सीलबंद लिफाफे में रखा जाए, जब तक कि मामले से जुड़े मुद्दों का राजस्थान हाईकोर्ट में निपटारा नहीं हो जाता.

चुनाव परिणाम घोषित करने पर रोक

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद RCA चुनाव के परिणाम फिलहाल सार्वजनिक नहीं किए जाएंगे. चुनाव प्रक्रिया के तहत मतदान और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद परिणामों को सीलबंद रखा जाएगा. कोर्ट के निर्देश के अनुसार परिणाम तब तक घोषित नहीं किए जाएंगे, जब तक संबंधित मुद्दों पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी नहीं हो जाती.

तीन जिलों को वोटर लिस्ट में जोड़ने का मामला
मामले का प्रमुख विवाद RCA की वोटर लिस्ट में खैरथल-तिजारा, बालोतरा और डीडवाना-कुचामन जिलों को शामिल किए जाने से जुड़ा बताया गया है. इन तीन जिला संघों को वोटर लिस्ट में जोड़ने को लेकर याचिका दायर की गई थी. इसी विवाद के चलते RCA चुनाव परिणामों को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा.

ये भी पढ़ें- एक महिला सरपंच ने संवारा पूरा गांव, चितलवाना के काम अब दूसरी पंचायतों के लिए मॉडल
 

राजस्थान सरकार के AAG को हस्तक्षेप के निर्देश
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता (AAG) को मामले में हस्तक्षेप करने के निर्देश दिए हैं. कोर्ट के आदेश के बाद अब मामले से जुड़े कानूनी पहलुओं पर आगे की कार्रवाई हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई से भी जुड़ गई है.

डी.डी. कुमावत और मेघा गौड़ की याचिका
यह मामला RCA के पूर्व कन्वीनर और सवाईमाधोपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष डी.डी. कुमावत तथा मेघा गौड़ की ओर से दायर याचिका के जरिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी, अरुंधति काटजू और धनुर्धर सिंह राणा ने पक्ष रखा.

 

ये भी पढ़ें- कोटा- झालावाड़ -अजमेर के दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, बीजेपी की पंचायत चुनाव की तैयारी
 

RCA से जुड़े कई मामले पहले से लंबित
RCA में चुनाव प्रक्रिया के अलावा भी कई मामले न्यायिक और प्रशासनिक स्तर पर लंबित रहे हैं. इनमें लोकपाल की नियुक्ति और प्रशासक के पास लंबित RCA से जुड़े विभिन्न मामले भी शामिल बताए गए हैं. ऐसे में चुनाव परिणामों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का ताजा निर्देश RCA की आगे की प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण है. फिलहाल चुनाव परिणामों को सीलबंद लिफाफे में रखा जाएगा. परिणाम कब घोषित किए जाएंगे, यह संबंधित कानूनी विवादों के निपटारे और आगे आने वाले न्यायिक निर्देशों पर निर्भर करेगा. सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद RCA चुनाव का अंतिम परिणाम फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES