App

पाकिस्तान से वीडियो कॉल, टाइमर वाले बम, श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश में चौंकाने वाले खुलासे !

श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर इलाके में रेलवे ट्रैक पर हुए बम ब्लास्ट की साजिश को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. जैसे -पाक हैंडलर 'शाह' ने वीडियो कॉल पर लोकेशन दी थी और वायरिंग गलत होने पर महकदीप और देवेंद्र सिंह को फटकारा था.

पाकिस्तान से वीडियो कॉल, टाइमर वाले बम, श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट साजिश में चौंकाने वाले खुलासे !
Image Credit: Sriganganagar railway track blast

रिमांड पर चल रहे मुख्य आरोपी महकदीप कौर और उसके साथी देवेंद्र सिंह से हुई गहन पूछताछ में सीमा पार (पाकिस्तान) से चल रहे इस आतंकी मॉड्यूल की परतें खुलकर सामने आ गई है.। दोनों आरोपी पाकिस्तान में बैठे आंतक के आका चाचा और शाह के कठपुतली के तौर पर काम कर रहे थे और पाकिस्तान में बैठे शाह ने ही महकदीप और इसके साथी को वीडियो कॉल के जरिए बम लगाने की लोकेशन और वायरिंग लगाने के तरीके को बताया था.

पूछताछ में हो रहे अहम खुलासे
पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों से पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी बड़े राज उगल रहे है. दोनों ने पूछताछ में बताया कि पाकिस्तान से वीडियो कॉल पर लोकेशन पहले तय की गयी. फिर जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों को बम प्लांट करने की लोकेशन सीधे पाकिस्तान में बैठे उनके हैंडलर 'शाह'  ने वीडियो कॉल के जरिए दी थी.

टाइमर से पहले से सेट था
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें जो विस्फोटक (बम) मुहैया कराए गए थे, उनमें पहले से ही टाइमर सेट किया हुआ था. आरोपियों को केवल पाकिस्तान में बैठे शाह की बताई गयी, जगह पर ही इन्हें प्लांट करना था. ये बम रामसिंहपुर के नजदीक बरामद हुए, दोनों बमों में भी टाइमर लगा हुआ था. पूछताछ में खुलासा हुआ कि एक बम लगाने के बाद दोनों आरोपी घबरा गए और हड़बड़ाहट में दूसरे बम की वायरिंग सही तरीके से नहीं जोड़ पाए. जब हैंडलर 'शाह' को वीडियो कॉल पर इस चूक का पता चला, तो उसने दोनों आरोपियों को जमकर लताड़ भी लगाई. 

निशानदेही पर बरामद हुए थे दो और बम
आपको बता दें कि गुरदासपुर (पंजाब) से गिरफ्तार किए गए महकदीप कौर और देवेंद्र सिंह की निशानदेही पर हाल ही में पुलिस ने रामसिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों से दो और संदिग्ध बम (IED) बरामद किए थे. इनमें से एक बम लाइव (एक्टिव) मोड में था, जबकि दूसरा डिफ्यूज अवस्था में मिला था. समय रहते इन विस्फोटकों के बरामद होने से एक बड़ा रेल हादसा टल गया.  फिलहाल, राजस्थान एटीएस (ATS) और स्थानीय पुलिस की टीमें दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही हैं ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य स्लीपर सेल और मददगारों का पता लगाया जा सके.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Pradeep Suthar

Pradeep Suthar

जी राजस्थान में कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत प्रदीप सुथार पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 6 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे श्री गंगानगर और हनुमानगढ से विभिन्न  विषय से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे किसान आंदोलन की हो, या क्राइम से जुड़ी और बॉर्डर इलाके से जुड़ी कोई भी खबर हो  सभी क्षेत्रों में प्रदीप सुथार  सक्रिय रूप से न्यूज कवर करते रहे हैं. इसके साथ  कृषि और पशुपालन और क्राइम से जुड़ी खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. किसानों की जमीनी हकीकत और विभिन्न मामलों में तह तक जाकर रिपोर्टिंग करना इनकी खासियत है. प्रदीप सुथार जी मीडिया समूह से पहले NDTV और दैनिक भास्कर से भी जुड़े रहे हैं.
Read More