)
Stock Market Today: 18 नवंबर यानी आज को भारतीय इक्विटी बाजारों में गिरावट देखने को मिली है बेंचमार्क सूचकांकों में कई क्षेत्रों की ओर से भारी बिकवाली का दबाव रहा है. मेटल, ऑटो, IT, फाइनेंशियल और कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयरों में कमजोरी के चलते BSE सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा गिर गया, जबकि NSE निफ्टी 50 भी 25,300 के स्तर से नीचे आ गया है.
दोपहर करीब 1:38 बजे, सेंसेक्स 81,792.64 पर कारोबार कर रहा था, ये अपने पिछले बंद स्तर 82,532.19 से 739.55 अंक या 0.90 प्रतिशत नीचे था. ये इंडेक्स 82,376.56 पर खुला था और दिन के दौरान 82,578.87 के उच्च स्तर तक गया, जिसके बाद यह गिरकर 81,872.58 के निचले स्तर पर आ गया था.
निफ्टी 50, 25,150.00 पर कारोबार कर रहा था, जो 237.40 अंक या 0.94 प्रतिशत नीचे था. ये इंडेक्स 25,323.15 पर खुला था और दिन के दौरान 25,390.80 के उच्च स्तर और 25,168.80 के निचले स्तर के बीच रहा है.
इस खबर को अपडेट किया जा रहा है....