श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, ट्रेनें रद्द: मौके पर पहुंचीं ATS और सुरक्षा एजेंसियां
श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर इलाके में सुरतगढ़-अनूपगढ़ रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट हुआ. घटना के बाद ATS, CID और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं. सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और घटनास्थल सील है.
श्रीगंगानगर. भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे रामसिंहपुर इलाके में सुरतगढ़-अनूपगढ़ रेलवे मार्ग पर ट्रेन की पटरियों में ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही ATS, CID, डॉग स्क्वायड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं.
जानकारी के अनुसार, जिस ट्रेन के इस रेलवे ट्रैक से गुजरने के करीब एक घंटे बाद ब्लास्ट हुआ. घटना के बाद रेलवे प्रशासन और सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. एहतियात के तौर पर सुरतगढ़-अनूपगढ़ के बीच चलने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.
विस्फोटक सामग्री की पहचान नहीं
फिलहाल ब्लास्ट में इस्तेमाल की गई विस्फोटक सामग्री की पहचान नहीं हो पाई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए ATS के उच्चाधिकारी और BDS टीम भी घटनास्थल पर पहुंचेंगे. सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे घटनास्थल को सील कर दिया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
खबर अपडेट की जा रही है....
Reporter- Pradeep Kumar