SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पिकनिक ट्रिप पर स्कूल डायरेक्टर ने छात्रा को किया Bad Touch! छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने POCSO में दर्ज की FIR

SMS School Director: कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर में SMS स्कूल के डायरेक्टर के खिलाफ नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और बैड टच करने का आरोप लगाया गया है. छात्रा के पिता की शिकायत पर बानसूर थाने में POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. परिजनों ने वाटरपार्क मालिक पर भी डायरेक्टर का साथ देने और नशीला पेय उपलब्ध कराने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और छात्रा का मेडिकल कराया जाना है.

Written By Ansh Raj
Published: Sep 30, 2026, 12:06 PM IST | Updated: Sep 30, 2026, 12:11 PM IST
Image Credit: Rajasthan Crime
Join

Kotputli-Behror: बानसूर के SMS स्कूल के डायरेक्टर के खिलाफ नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और बैड टच करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. छात्रा के परिजनों की शिकायत पर बानसूर थाने में POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. थाना अधिकारी राजेश मीणा पूरे मामले की जांच कर रहे हैं.


पुलिस को दी गई रिपोर्ट में छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी SMS स्कूल में पढ़ाई करती है. 27 सितंबर, रविवार को स्कूल प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों के लिए पिकनिक ट्रिप आयोजित की गई थी. शिकायत के मुताबिक, इसी दौरान स्कूल डायरेक्टर ने शराब के नशे में छात्रा के साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ और बैड टच किया. छात्रा के साथ गाली-गलौच करने का आरोप भी लगाया गया है.

पीड़ित छात्रा के पिता के मुताबिक, छात्रा ने घटना के बारे में स्कूल के अन्य शिक्षकों को जानकारी दी, लेकिन आरोप है कि शिक्षकों ने उसकी बात को अनसुना कर दिया और स्कूल डायरेक्टर का साथ दिया. शिकायत में वाटरपार्क के मालिक पर भी डायरेक्टर का साथ देने और नशीला पेय उपलब्ध करवाने का आरोप लगाया गया है. परिजनों का कहना है कि घटना के बाद छात्रा काफी डर गई और सहम गई. घर पहुंचने के बाद वह रोने लगी और उसने अपनी बड़ी बहन को पूरी घटना के बारे में जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और बानसूर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.

पुलिस ने शिकायत के आधार पर स्कूल डायरेक्टर के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस अब मामले से जुड़े तथ्यों और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है. घटना के संबंध में छात्रा के बयान और अन्य संबंधित पहलुओं की भी जांच की जा रही है. पुलिस के अनुसार, बालिका का मेडिकल कराया जाना है. मामले में पुलिस जांच के बाद ही आरोपों से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी. फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES