SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सीकर में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी बैठक: राजनीतिक दलों को प्रशासन ने समझाए नियम! आचार संहिता पर हुआ मंथन

Rajasthan Panchayat Chunav: राजस्थान पंचायती राज आम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की प्रेस वार्ता के साथ ही प्रदेश के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. सीकर जिला कलेक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चुनावी कार्यक्रम, आचार संहिता के नियमों और विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई.

Written By Aman Singh
Published: Oct 05, 2026, 04:27 PM IST | Updated: Oct 05, 2026, 04:34 PM IST
Image Credit: Zee Media
Join

Rajasthan Panchayat Chunav: राजस्थान में पंचायती राज आम चुनाव 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. राज्य निर्वाचन आयोग की प्रेस वार्ता के साथ ही पूरे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. इसी को लेकर आज सीकर जिला कलेक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई.

आचार संहिता की पालना को लेकर चर्चा

बैठक में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए निर्वाचन कैलेंडर और चुनाव कार्यक्रम के साथ ही आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आचार संहिता के प्रावधानों की जानकारी दी गई. वहीं कुछ बिंदुओं को लेकर मौजूद स्पष्टीकरण और भ्रम पर भी चर्चा कर स्थिति स्पष्ट की गई.

प्रशासन की ओर से बताया गया कि सीकर जिले में पंचायती राज चुनाव तीन चरणों में होने हैं. सभी राजनीतिक दलों और संबंधित हितधारकों ने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करते हुए शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने का आश्वासन दिया है. वहीं स्पष्ट किया गया कि राज्य निर्वाचन आयोग की प्रेस वार्ता के साथ ही प्रदेश के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो चुकी है.

यह आचार संहिता 28 नवंबर 2026 को उप प्रधान के चुनाव के बाद राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा समाप्ति की घोषणा किए जाने तक लागू रहेगी. इस दौरान सीकर जिले के पूरे ग्रामीण क्षेत्र में भी आचार संहिता प्रभावी रहेगी.

जिला कलेक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि के साथ बैठक

जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की प्रेस वार्ता के साथ ही पूरे प्रदेश में पंचायती राज आम चुनाव 2026 के संदर्भ में आचार संहिता लागू हो गई है. आज जिला कलेक्ट्रेट सीकर में सभी राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि के साथ आदर्श आचार संहिता की पालना तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जो निर्वाचन कैलेंडर जारी किया गया है, शेड्यूल जारी किया गया है, उसके बारे में चर्चा की गई और सभी को आदर्श आचार संहिता के बारे में बताया गया. कुछ क्लैरिफिकेशन और कन्फ्यूज थे, उनके बारे में चर्चा की गई तथा सभी लोगों ने यह आश्वस्त किया है कि जिले में जो 3 चरणों में चुनाव होने हैं, उसमें सभी लोग, सभी Stakeholders अपना सहयोग देकर के शांतिपूर्ण चुनाव कराएंगे.

उप प्रधान चुनाव के बाद समाप्त होगी आदर्श आचार संहिता

जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने आगे कहा कि आदर्श आचार संहिता के संदर्भ में मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि राज्य निर्वाचन आयोग की प्रेस वार्ता के साथ ही पूरे प्रदेश के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है, जो कि दिनांक 28 नवंबर को उप प्रधान के चुनाव के उपरांत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जब आदर्श आचार संहिता की समाप्ति की घोषणा की जाएगी, तभी लिफ्ट होगी. इस दौरान पूरे प्रदेश में और साथ ही सीकर जिले के पूरे ग्रामीण क्षेत्र में एक साथ लागू रहेगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES