भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /Sikar: पलसाना की बस बॉडी फैक्ट्री में भीषण आग, आधा दर्जन बसें जलकर कबाड़ में हुई तब्दील

Sikar: पलसाना की बस बॉडी फैक्ट्री में भीषण आग, आधा दर्जन बसें जलकर कबाड़ में हुई तब्दील

सीकर के पलसाना रीको औद्योगिक क्षेत्र में बस बॉडी बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग की चपेट में फैक्ट्री परिसर में खड़ी करीब आधा दर्जन बसें जलकर कबाड़ हो गईं और टीन शेड भी क्षतिग्रस्त हो गया. सीकर, रींगस और खाटूश्यामजी से दमकल गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

Written BySneha Aggarwal
Published: Oct 03, 2026, 02:40 PM IST|Updated: Oct 03, 2026, 02:51 PM IST
joinshare
Sikar: पलसाना की बस बॉडी फैक्ट्री में भीषण आग, आधा दर्जन बसें जलकर कबाड़ में हुई तब्दील
Image Credit: Sikar News

About the Author

    Sneha Aggarwal

    Sneha Aggarwal

    मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    2

    अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

    3

    जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

    4

    'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

    5

    'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले के पलसाना कस्बे के रीको औद्योगिक इलाके में शनिवार सुबह एक बस बॉडी बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि फैक्ट्री से उठता धुएं का गुबार काफी दूर तक दिखाई दिया. इस घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया.

    बसें आग की चपेट में आईं
    आग इतनी तेज थी कि फैक्ट्री परिसर में खड़ी करीब आधा दर्जन बसें जलकर कबाड़ में तब्दील हो गईं. इसके अलावा फैक्ट्री के ऊपर लगा टीन शेड भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

    तीन जगहों से बुलाई गई दमकल
    आग की सूचना मिलते ही सीकर, रींगस और खाटूश्यामजी से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकलकर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई.

    sikar News

    शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका
    जानकारी के अनुसार, आग रेक्स पाइप एंड केबल्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड में लगी थी. फैक्ट्री में बसों की बॉडी बनाने का काम किया जाता था. आग लगने के दौरान परिसर में बसों की बॉडी एवं अन्य सामान मौजूद था, जिसके कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. हालांकि आग के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा.

    मौके पर पहुंची पुलिस, जनहानि टली
    घटना की जानकारी मिलने पर रानोली थाना पुलिस का जाप्ता भी मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया. राहत की बात यह रही कि भीषण आग के बावजूद किसी व्यक्ति की जान नहीं गई. फैक्ट्री में आग लगने के समय मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

    Sikar news

    स्थानीय लोगों ने उठाई स्थायी दमकल की मांग
    स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, पलसाना के रीको औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं. ग्रामीणों का कहना है कि पलसाना में स्थायी दमकल की व्यवस्था नहीं होने के कारण आग लगने पर रींगस, खाटूश्यामजी या सीकर से दमकल वाहन बुलाने पड़ते हैं. इन स्थानों से दमकल गाड़ियों को मौके तक पहुंचने में समय लग जाता है, जिससे आग के फैलने का खतरा बढ़ जाता है. ग्रामीणों ने औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा को देखते हुए पलसाना में स्थायी दमकल व्यवस्था की मांग की है.

    sikar News

    रींगस फायर ब्रिगेड के चालक संजीव भामू ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची. आग पर काबू पाने के लिए कई दमकलों की मदद ली गई.आग से फैक्ट्री परिसर में खड़ी करीब आधा दर्जन बसें पूरी तरह जल गईं. आग की घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा. दमकल कर्मियों ने काफी कोशिश के बाद आग को नियंत्रित किया और उसे आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोका गया. 

    Report- Ashok Singh Shekhawat 
     

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Sikar News
    Rajasthan News