SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सीकर में ताबड़तोड़ फायरिंग: घर के बाहर सो रहे चाचा को लगीं 3 गोलियां, निशाने पर था भतीजा!

सीकर के गणेश्वर गांव में बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे श्रवण गुर्जर पर फायरिंग कर दी. उनके पैर में तीन गोलियां लगने की बात सामने आई है. परिजनों ने भतीजे की कोर्ट मैरिज से जुड़े विवाद की आशंका जताई है.

Written By Ashok Singh Shekhawat
Published: Oct 21, 2026, 12:08 PM IST | Updated: Oct 21, 2026, 12:12 PM IST
Image Credit: घर के बाहर सो रहे शख्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग.
Join

राजस्थान के सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके में देर रात फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई. सदर थाना क्षेत्र के गणेश्वर गांव की ढाणी लादाला में बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे श्रवण गुर्जर पर गोलियां चला दीं. गोली लगने से श्रवण गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर कर दिया गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, श्रवण के पैर में तीन गोलियां लगी हैं. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

बाइक पर आए तीन बदमाशों ने की फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात श्रवण गुर्जर घर के बाहर सो रहा था. परिवार के बाकी सदस्य घर के कमरों में सो रहे थे. इसी दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और कथित तौर पर देशी कट्टे से फायरिंग कर दी. गोली लगने के बाद श्रवण की चीख सुनकर परिजन बाहर आए तो वह खून से लथपथ मिला. इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया.

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घटनास्थल पर जमा हो गए. सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी भी करवाई गई.

यह भी पढ़ें- अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड: आरोपी मुकेश फौजी के घर पर चलेगा बुलडोजर, 5 गिरफ्तार, जानें अब तक का अपडेट

भतीजे को निशाना बनाने आए थे बदमाश?
परिजनों के अनुसार, बदमाश श्रवण के भतीजे मातादीन गुर्जर को निशाना बनाने आए थे. वारदात के समय मातादीन दूसरे घर में सो रहा था, जो घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर बताया जा रहा है. बदमाशों को उसके वहां होने की जानकारी नहीं मिली और उन्होंने घर के बाहर सो रहे श्रवण पर फायरिंग कर दी.

कोर्ट मैरिज के बाद विवाद की आशंका
परिजनों के मुताबिक, करीब एक महीने पहले मातादीन गुर्जर ने सुनीता बावरिया के साथ कोर्ट मैरिज की थी. इसके बाद सुनीता के पीहर पक्ष के लोग कथित तौर पर नाराज थे और धमकियां दे रहे थे. सुनीता ने आशंका जताई कि हमलावर उसके पति मातादीन पर हमला करने आए थे.

सुनीता के अनुसार, दिन में भी उसके पीहर पक्ष के कुछ लोग घर आए थे और कथित तौर पर धमकी देकर गए थे. डर के चलते वह घर से चली गई थी और उनके जाने के बाद वापस लौटी थी.

यह भी पढ़ें- खाकी और माफिया की जंग: प्रतापगढ़ में रेंजर हत्याकांड का खुलासा, अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस जुटी जांच में
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. फायरिंग के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी और हमले में कौन-कौन शामिल था, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. मामले में परिजनों की ओर से जताई गई आशंकाओं की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अशोक सिंह शेखावत सीकर (राजस्थान) निवासी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो पिछले 23 से अधिक वर्षों से प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे ज़ी राजस्थान में सीकर जिला ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं।विज्ञान, विधि (LL.B.), फार्मास्यूटिकल्स और पत्रकारिता (BJMC) में बहु-विषयक शिक्षा प्राप्त शेखावत जी ने अपने करियर की शुरुआत राजकीय अस्पताल, झुंझुनूं में 7 वर्षों तक बतौर फार्मासिस्ट की थी। इसके बाद उन्होंने मीडिया क्षेत्र में कदम रखते हुए राजस्थान पत्रिका, इंडिया टुडे और ईटीवी राजस्थान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में लंबे समय तक अपनी सेवाएँ दीं।सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR, राजस्थान) से अधिस्वीकृत पत्रकार (संख्या: 1410) के रूप में उन्हें रक्षा व शहीद परिवारों के कल्याण, स्वास्थ्य-चिकित्सा और क्षेत्रीय राजनीति की सटीक व संवेदनशील रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के लिए वे सीकर व झुंझुनूं जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी हो चुके हैं।
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES