SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सीकर में सिरफिरे पति ने पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मामूली बात पर कर दिया बड़ा कांड

सीकर के जीणमाता थाना क्षेत्र के कोछोर गांव में पति ने पत्नी पर पिकअप चढ़ा दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. पत्नी ने दूधारू गाय बेचने से मना किया था. पुलिस ने आरोपी पति को डिटेन किया है. महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए एसके हॉस्पिटल में रखवाया गया है.

Reported By Ashok Singh Shekhawat Written By Ansh Raj
Published: Nov 04, 2026, 11:35 PM IST | Updated: Nov 04, 2026, 11:36 PM IST
Image Credit: Sikar Murder Case
Join

Sikar Murder Case: राजस्थान के सीकर जिले में पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है. जीणमाता थाना क्षेत्र के कोछोर गांव की सिकवाली ढाणी में एक पति ने अपनी पत्नी पर पिकअप गाड़ी चढ़ा दी. इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पत्नी ने घर में बंधी दूधारू गाय बेचने से मना किया था. इसी बात से नाराज होकर पति ने यह वारदात की. आरोपी पति पर करीब 15 लाख रुपये का कर्ज बताया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है.

गाय बेचने को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद
जीणमाता थाना प्रभारी राकेश कुमार मीणा ने बताया कि घटना आज शाम को कोछोर गांव की सिकवाली ढाणी में हुई. चुन्नीलाल कुमावत ने अपने घर पर बंधी दूधारू गाय को बेचने की बात की थी. जब उसकी पत्नी चूंकी देवी को इस बारे में पता चला तो उसने गाय बेचने से मना कर दिया. बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर पति नाराज हो गया. गुस्से में आकर उसने घर से करीब 100 मीटर दूर अपनी पत्नी पर पिकअप गाड़ी चढ़ा दी. गाड़ी की चपेट में आने से चूंकी देवी की मौके पर ही मौत हो गई.

ये भी पढ़ें- घर से उठाकर जंगल में मारी थी गोली, 16 साल बाद संतोष हत्याकांड में पीड़ित परिवार को मिला इंसाफ, जगन गुर्जर के दो भाइयों को उम्रकैद

15 लाख रुपये के कर्ज में था आरोपी पति
जानकारी के अनुसार, आरोपी पति चुन्नीलाल पर करीब 15 लाख रुपये का कर्ज था. इसी के चलते वह घर में बंधी दूधारू गाय को बेचना चाहता था. पत्नी ने गाय बेचने का विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि इसके बाद चुन्नीलाल ने पिकअप से पत्नी को कुचल दिया.

पुलिस ने आरोपी को किया डिटेन, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलने पर जीणमाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया. टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. SHO राकेश कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी पति को डिटेन कर लिया गया है. वहीं, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीकर के एसके हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अशोक सिंह शेखावत सीकर (राजस्थान) निवासी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो पिछले 23 से अधिक वर्षों से प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे ज़ी राजस्थान में सीकर जिला ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं।विज्ञान, विधि (LL.B.), फार्मास्यूटिकल्स और पत्रकारिता (BJMC) में बहु-विषयक शिक्षा प्राप्त शेखावत जी ने अपने करियर की शुरुआत राजकीय अस्पताल, झुंझुनूं में 7 वर्षों तक बतौर फार्मासिस्ट की थी। इसके बाद उन्होंने मीडिया क्षेत्र में कदम रखते हुए राजस्थान पत्रिका, इंडिया टुडे और ईटीवी राजस्थान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में लंबे समय तक अपनी सेवाएँ दीं।सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR, राजस्थान) से अधिस्वीकृत पत्रकार (संख्या: 1410) के रूप में उन्हें रक्षा व शहीद परिवारों के कल्याण, स्वास्थ्य-चिकित्सा और क्षेत्रीय राजनीति की सटीक व संवेदनशील रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के लिए वे सीकर व झुंझुनूं जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी हो चुके हैं।
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES