SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अपराधियों की 'चटनी' बनाने वाली अधिकारी ने जब हाथ से बनाई ये चटनी तो होने लगी चर्चाएं

सवाई माधोपुर में एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी का स्टाफ के साथ अलग और मानवीय अंदाज देखने को मिला. पालीघाट वन विभाग के रेस्ट हाउस में आयोजित गेट-टू-गेदर में उन्होंने खुद सिलबट्टे पर चटनी बनाई और पुलिसकर्मियों के साथ समय बिताया. इससे पहले भी वे जन्मदिन-शादी की सालगिरह पर अनिवार्य छुट्टी, अक्षय फंड और पर्यटकों के लिए विशेष हेल्पलाइन जैसे नवाचार शुरू कर चुकी हैं.

Written By Sneha Aggarwal
Published: Sep 28, 2026, 03:24 PM IST | Updated: Sep 28, 2026, 03:41 PM IST
Image Credit: Sawai Madhopur SP Jyeshtha Maitrei
Join

Sawai Madhopur News: वर्दी का सख्त रौब और प्रशासनिक दबदबा, आमतौर से तो पुलिस अधीक्षक की छवि ऐसी ही मानी जाती है. लेकिन सवाई माधोपुर में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने खाकी के एक बेहद मानवीय और खूबसूरत पहलू को दुनिया के सामने ला दिया है, पालीघाट स्थित वन विभाग के रेस्ट हाउस पर आयोजित एक गेट-टू-गेदर  कार्यक्रम के दौरान सवाई माधोपुर एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है.

इस अनूठे कार्यक्रम में तेज-तर्रार आईपीएस ज्येष्ठा मैत्रेयी ने अपने स्टाफ के लिए खुद अपने हाथों से सिलबट्टे पर चटनी बनाई. शायद राजस्थान ही नहीं, बल्कि देश का यह अपने आप में पहला वाकया होगा, जब किसी एसपी ने अपने साथियों के लिए ममता और अपनापन दिखाते हुए खुद रसोई संभाली हो.

सिलबट्टे पर चटनी और ठिठोली का माहौल
पालीघाट के इस गेट-टू-गेदर में माहौल किसी दफ्तर या मीटिंग जैसा नहीं,बल्कि एक ज्वाइंट फैमिली की तरह था. एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने स्टाफ के साथ घुल-मिलकर समय बिताया. धनिया, टमाटर और हरी मिर्च की चटनी सिलबट्टे पर पीसते हुए, उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में ठिठोली भी की. जब चटनी में लाल मिर्च मिलाने की बात आई,तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- 'लाल मिर्च नहीं, सिर्फ धनिया, हरी मिर्च और टमाटर. अगर लहसुन पसंद हो, तो वह भी डाल सकते हैं.'

इस दौरान सिलबट्टा थोड़ा ऊंचा होने पर जब एसपी ने कहा कि 'मेरा दाव नहीं लग रहा है,' तो क्राइम ब्रांच प्रभारी (सीआई) कुसुम लता मीना ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर रोशनी की और उन्हें थोड़ी ऊंची जगह बैठने की बात कही. इस छोटी सी बात पर वहां मौजूद सभी अधिकारी और कर्मचारी खिलखिला उठे. कार्यक्रम में एएसपी राकेश राजोरा सहित पुलिस कार्यालय के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

खेलकूद और प्रतियोगिताओं ने बढ़ाई उमंग
टीम के बीच आपसी समन्वय और मनोबल को मजबूत करने के लिए इस दौरान कई मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया. म्यूजिकल चेयर रेस,अंताक्षरी,जलेबी दौड़ और हाऊजी प्रतियोगिता इस गेट-टू-गेदर का मुख्य आकर्षण रहीं. खासकर जलेबी दौड़ और हाऊजी को लेकर पुलिसकर्मियों में गजब का उत्साह देखा गया.

'पुलिस एक परिवार है'-ये है साफ संदेश
इस पूरे आयोजन के जरिए एसपी मैत्रेयी का संदेश बिल्कुल स्पष्ट है. पुलिस विभाग सिर्फ एक महकमा नहीं,बल्कि एक परिवार है. ऐसे आयोजनों से आपसी विश्वास और टीम भावना मजबूत होती है, जो काम के भारी तनाव के बीच मानसिक सुकून के लिए बहुत जरूरी है.

कर्मचारियों के चेहरों पर मुस्कاन लाने वाले बड़े नवाचार
आईपीएस ज्येष्ठा मैत्रेयी राजस्थान पुलिस में लगातार अनूठे नवाचार कर रही हैं. उनके इन कामों में अब एसपी कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए चटनी बनाकर उनकी हौसला अफजाई करना भी जुड़ गया है.  

इससे पहले किए गये नवाचार

अनिवार्य छुट्टी: कांस्टेबल से लेकर एएसआई स्तर के जवानों के लिए जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर 'अनिवार्य छुट्टी' लागू की गई है, ताकि वे ड्यूटी के तनाव से दूर अपने परिवार के साथ वक्त बिता सकें.

अक्षय फंड योजना: पुलिसकर्मियों की सुरक्षा और मदद के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है, जिसके तहत किसी जवान की आकस्मिक मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को तुरंत 3 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती है.

विशेष टूरिस्ट हेल्पलाइन: सवाई माधोपुर आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष टूरिस्ट हेल्पलाइन नंबर (07462-251251) की शुरुआत भी हाल ही में की गई है. 

Report- Abhinav Agrawal

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES