SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

50 लाख अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट: पंचायतीराज चुनाव के कारण बदला राजस्थान चयन बोर्ड का पूरा परीक्षा कार्यक्रम!

RSSB परीक्षा कैलेंडर 2026, राजस्थान भर्ती परीक्षा, CET नई तारीख, CET सीनियर सेकंडरी 2026, CET ग्रेजुएशन 2026, राजस्थान CET, RSSB नई परीक्षा तारीख, टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026, लैब अटेंडेंट भर्ती, कनिष्ठ अभियंता भर्ती, राजस्थान सरकारी नौकरी, RSSB Exam Calendar, राजस्थान भर्ती 2026

Written By Sandhya Yadav
Published: Sep 30, 2026, 11:35 AM IST | Updated: Sep 30, 2026, 11:41 AM IST
Image Credit: राजस्थान CET और भर्ती परीक्षाओं की नई तारीखों का ऐलान.
Join

Jaipur News: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने CET समेत पांच बड़ी भर्ती परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. बोर्ड ने सोमवार, 28 सितंबर को नई तारीखों की घोषणा की. अब ये परीक्षाएं नवंबर 2026 से फरवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएंगी.

अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित पंचायतीराज चुनावों के कारण परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. इन परीक्षाओं में 50 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है. बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने उम्मीदवारों से संशोधित कार्यक्रम के अनुसार तैयारी और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं करने की अपील की है.

नवंबर-दिसंबर में होगी टीचिंग एसोसिएट परीक्षा
टीचिंग एसोसिएट (संविदा आधारित) भर्ती-2026 के तहत 32 विषयों की परीक्षा अलग-अलग तारीखों में आयोजित की जाएगी. परीक्षा 17 नवंबर से शुरू होकर 21 दिसंबर 2026 तक चलेगी. बोर्ड के अनुसार परीक्षा के लिए 17 नवंबर, 7, 9, 10, 11, 14, 15, 16, 17, 18 और 21 दिसंबर की तारीखें निर्धारित की गई हैं. 17 नवंबर तथा 14, 17, 18 और 21 दिसंबर को परीक्षा एक पारी में होगी. वहीं 7, 9, 10, 11, 15 और 16 दिसंबर को दो पारियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी. इस भर्ती परीक्षा में बोर्ड कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), टैबलेट बेस्ड टेस्ट विद OMR या पेपर-पेन OMR पैटर्न में से किसी माध्यम का इस्तेमाल कर सकता है.

CET सीनियर सेकंडरी परीक्षा 1 से 3 दिसंबर तक
समान पात्रता परीक्षा यानी CET सीनियर सेकंडरी स्तर-2026 का आयोजन 1 से 3 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा. परीक्षा प्रत्येक दिन दो पारियों में आयोजित होगी. वहीं CET स्नातक स्तर-2026 की परीक्षा 16, 17 और 18 जनवरी 2027 को होगी. 16 और 17 जनवरी को दो-दो पारियों में परीक्षा होगी, जबकि 18 जनवरी को एक पारी में परीक्षा आयोजित की जाएगी. CET के जरिए राजस्थान में अलग-अलग भर्तियों में आवेदन के लिए पात्रता निर्धारित की जाती है. यही वजह है कि इन परीक्षाओं में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं.

प्रयोगशाला परिचारक भर्ती की नई तारीख
प्रयोगशाला परिचारक सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा अब 25 जनवरी 2027 को आयोजित होगी. यह परीक्षा एक पारी में कराई जाएगी. परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को अब नई तारीख के अनुसार अपनी तैयारी की योजना बनानी होगी.

कनिष्ठ अभियंता परीक्षा फरवरी 2027 में
कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती-2026 की परीक्षा 3 से 5 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएगी. कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा प्रत्येक दिन एक पारी में होगी. इस बदलाव के बाद अभ्यर्थियों को पुराने कार्यक्रम के बजाय संशोधित कैलेंडर के अनुसार परीक्षा की तैयारी करनी होगी.

पंचायतीराज चुनाव के कारण बदला कैलेंडर
RSSB अध्यक्ष आलोक राज के अनुसार बोर्ड ने इससे पहले 23 जून और 1 जुलाई 2026 को जारी विज्ञप्तियों के माध्यम से परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया था. लेकिन अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित पंचायतीराज चुनावों को देखते हुए परीक्षा कैलेंडर में संशोधन किया गया है.

बोर्ड ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे परीक्षा तारीखों को लेकर किसी तरह के भ्रम में न रहें और संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ही अपनी तैयारी करें. उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़ी आगे की सूचनाओं के लिए RSSB की आधिकारिक घोषणाओं पर नजर रखनी चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है.आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES