App

राजस्थान सरकार ने युवाओं के लिए खोला नाकरियों का पिटारा! VDO, NHM और PTI समेत 7,840 पदों पर भर्ती की तैयारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड 7,840 पदों पर छह नई भर्तियों के नोटिफिकेशन की तैयारी कर रहा है. इनमें VDO के 4,000, NHM के 2,000 और PTI के 1,200 पद प्रस्तावित हैं. बोर्ड अभ्यर्थनाओं का परीक्षण कर रहा है. कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का रिजल्ट 4 नवंबर को संभावित है.

राजस्थान सरकार ने युवाओं के लिए खोला नाकरियों का पिटारा! VDO, NHM और PTI समेत 7,840 पदों पर भर्ती की तैयारी
Image Credit: Rajasthan RSSB Recruitment

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आने वाले दिन अहम हो सकते हैं. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) करीब 7,840 पदों पर छह नई भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी कर रहा है. इनमें सबसे ज्यादा 4,000 पद ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती के प्रस्तावित हैं. इसके अलावा NHM, PTI, पटवारी, कर सहायक और कोच के पदों पर भी भर्ती की तैयारी है.

VDO के 4 हजार, NHM के 2 हजार पद

चयन बोर्ड की ओर से जिन छह भर्तियों की तैयारी की जा रही है, उनमें पदों का प्रस्तावित ब्योरा इस प्रकार है.

ग्राम विकास अधिकारी (VDO) – 4,000 पद

NHM – 2,000 पद

PTI – 1,200 पद

कर सहायक – 300 पद

पटवारी – 200 पद

कोच – 140 पद

इन सभी भर्तियों को मिलाकर कुल 7,840 पद प्रस्तावित हैं. हालांकि, अभी पदों की संख्या अंतिम नहीं है. इसकी पुष्टि आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही होगी.

अभ्यर्थनाओं की जांच कर रहा बोर्ड

भर्ती प्रक्रिया को लेकर चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया है कि बोर्ड को कुछ विभागों से भर्ती की अभ्यर्थना मिल चुकी है. फिलहाल इनका परीक्षण किया जा रहा है. बाकी विभागों से भी अगले महीने तक अभ्यर्थना मिलने की संभावना है. परीक्षण पूरा होने के बाद नोटिफिकेशन जारी किए जाएंगे.

बोर्ड की ओर से इन भर्तियों की परीक्षा तारीखें तय करने की प्रक्रिया भी चल रही है. इसके साथ ही साल 2027 का परीक्षा कैलेंडर तैयार करने का काम शुरू हो गया है. इसमें नई भर्तियों को शामिल करने की तैयारी है.

 

कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का रिजल्ट 4 नवंबर को संभावित

नई भर्तियों के बीच कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के अभ्यर्थियों को भी परिणाम का इंतजार है. बोर्ड इस भर्ती का रिजल्ट 4 नवंबर 2026 को जारी करने की तैयारी कर रहा है. इस भर्ती में 3,951 पद हैं. परीक्षा 22 और 23 अगस्त को हुई थी. बोर्ड ने साफ किया है कि कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में पदों की संख्या नहीं बढ़ाई जाएगी. रिजल्ट पहले जारी विज्ञप्ति में तय 3,951 पदों के आधार पर ही जारी होगा.

नोटिफिकेशन का करना होगा इंतजार

अभी छह नई भर्तियों के पद प्रस्तावित हैं. आवेदन की तारीख, योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया जैसी जानकारी आधिकारिक विज्ञप्ति जारी होने के बाद ही सामने आएगी. ऐसे में अभ्यर्थियों को अंतिम जानकारी के लिए बोर्ड के नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More