SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिसंबर में एग्जाम की भरमार: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड कराएगा 56 परीक्षाएं, जानें पूरा शेड्यूल

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड दिसंबर में 56 परीक्षाएं कराने की तैयारी कर रहा है. बोर्ड के 13 साल के इतिहास में पहली बार एक महीने में इतनी परीक्षाएं होंगी. सीईटी सीनियर सेकंडरी में 23.56 लाख आवेदन आए हैं. टीचिंग एसोसिएट भर्ती और एलडीसी टाइपिंग टेस्ट भी होंगे.

Reported By Dinesh Tiwari Edited By SAGAR CHAUDHARY
Published: Oct 26, 2026, 09:22 PM IST | Updated: Oct 26, 2026, 09:26 PM IST
Image Credit: RSSB December 2026 Exam Calender
Join

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के लिए दिसंबर का महीना काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. बोर्ड इस दौरान कुल 56 परीक्षाएं कराने की तैयारी कर रहा है. बोर्ड के 13 साल के इतिहास में पहली बार एक महीने में इतनी बड़ी संख्या में परीक्षाएं होंगी. इनमें सीईटी सीनियर सेकंडरी स्तर, टीचिंग एसोसिएट भर्ती और एलडीसी भर्ती के टाइपिंग टेस्ट शामिल हैं. इतनी परीक्षाओं के लिए केंद्रों की व्यवस्था, कर्मचारियों की तैनाती और प्रश्न पत्रों की सुरक्षा बड़ी चुनौती होगी.

1 से 3 दिसंबर तक होगी सीईटी परीक्षा
सीईटी सीनियर सेकंडरी स्तर की परीक्षा 1 से 3 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी. तीन दिन तक रोज दो पारियों में परीक्षा होगी. इस तरह कुल छह शिफ्ट में परीक्षा कराई जाएगी. इसके लिए करीब 23.56 लाख आवेदन मिले हैं. इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने से परीक्षा केंद्र तय करना और व्यवस्थाएं संभालना बोर्ड के लिए अहम रहेगा.

3540 पदों के लिए टीचिंग एसोसिएट भर्ती परीक्षा
टीचिंग एसोसिएट भर्ती के तहत 3540 पदों के लिए 7 से 21 दिसंबर तक विषयवार परीक्षाएं होंगी. इस भर्ती में कुल 32 विषय शामिल हैं. इनमें हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, कानून, कंप्यूटर विज्ञान, कृषि विज्ञान और गृह विज्ञान समेत कई विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी.

यह भी पढ़ें - NEET PG 2026 Counselling: राउंड-1 के लिए कॉलेज रिपोर्टिंग शुरू, 'फ्रीज-फ्लोट' नियम से लेकर एडमिशन तक जुड़ी हर जरूरी बात

एलडीसी भर्ती का टाइपिंग टेस्ट भी दिसंबर में
दिसंबर में एलडीसी भर्ती के अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट भी कराया जाएगा. इसके लिए 18 शिफ्ट निर्धारित की गई हैं. सीईटी की छह शिफ्ट और एलडीसी टाइपिंग टेस्ट के साथ टीचिंग एसोसिएट भर्ती की परीक्षाओं का संचालन भी करना होगा.

व्यवस्थाएं संभालना होगी बड़ी चुनौती
एक महीने में इतनी परीक्षाएं कराने के लिए परीक्षा केंद्रों और कर्मचारियों का समय पर इंतजाम करना जरूरी होगा. इसके साथ ही प्रश्न पत्रों की सुरक्षा और परीक्षा के दौरान अलग-अलग व्यवस्थाओं के बीच तालमेल बनाए रखना भी बोर्ड के सामने बड़ी चुनौती रहेगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी राजस्थान में सीनियर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत दिनेश तिवारी पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय हैं. जी राजस्थान में वे मुख्य रूप से यूडीएच और जेडीए से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं, जहां आमजन से जुड़ी सड़क, पानी और सीवरेज समस्याओं को लगातार उठाते रहे हैं. दिनेश तिवारी शिक्षा बीट पर भी मजबूत पकड़ रखते हैं.  इसके साथ ही खेल जगत से जुड़ी खबरों की कवरेज में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है. जमीनी मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और आमजन की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में दिनेश तिवारी की पहचान एक सक्रिय पत्रकार के रूप में बनी है. जी राजस्थान से पहले दिनेश तिवारी ETV Bharat, Rajasthan Patrika, First India News और A1TV में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES