SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हाथी पर सवार होकर EWS सरलीकरण सभा में पहुंचे रविंद्र सिंह भाटी, समर्थकों ने पहनाई 1100 किलो की फूलों की माला

Ravindra Singh Bhati: EWS नियमों में सरलीकरण और व्यावहारिक बदलाव की मांग को लेकर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी EWS सरलीकरण यात्रा के दूसरे चरण में नागौर पहुंचे. करीब सात घंटे की देरी से पहुंचे भाटी का बीकानेर रोड से लेकर सभा स्थल तक समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया. वे हाथी पर सवार होकर सभा स्थल पहुंचे और मंच पर समर्थकों ने उन्हें करीब 1100 किलो की फूलों की माला पहनाई.

Written By Ansh Raj
Published: Oct 07, 2026, 10:16 AM IST | Updated: Oct 07, 2026, 10:26 AM IST
Image Credit: Ravindra Singh Bhati
Join

EWS Simplification Yatra: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी EWS के नियमों में सरलीकरण और व्यावहारिक बदलाव की मांग को लेकर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की EWS सरलीकरण यात्रा मंगलवार देर शाम नागौर पहुंची. भाटी के कार्यक्रम के अनुसार उन्हें दोपहर करीब 1 बजे नागौर पहुंचना था, लेकिन वे लगभग सात घंटे की देरी से शहर पहुंचे. इसके बावजूद पशु मेला मैदान स्थित सभा स्थल पर बड़ी संख्या में समर्थक उनके इंतजार में मौजूद रहे.

 

 

बीकानेर रोड से शुरू हुआ स्वागत
भाटी के नागौर पहुंचने से पहले ही बीकानेर रोड पर समर्थकों की भीड़ जुट गई थी. शहर में प्रवेश के बाद कई स्थानों पर जेसीबी और क्रेन के जरिए उनके काफिले पर पुष्पवर्षा की गई. सड़क के दोनों ओर खड़े समर्थकों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद भाटी को हाथी पर सवार कर सभा स्थल की ओर ले जाया गया.

 

 

 

 

हाथी पर सवार होकर पहुंचे, 1100 किलो की माला पहनाई
भाटी के हाथी पर सवार होकर सभा स्थल पहुंचने का कार्यक्रम करीब एक किलोमीटर का प्रस्तावित था, लेकिन समय के अभाव में इसे सभा स्थल से लगभग 100 मीटर पहले तक ही रखा गया. इसके बाद वे मंच पर पहुंचे. सभा स्थल पर समर्थकों ने उन्हें करीब 1100 किलो की फूलों की माला पहनाई. मंच पर जाने से पहले भाटी ने मैदान में स्थित मिर्धा स्मारक पहुंचकर नागौर के पूर्व लोकसभा सांसद और राजस्थान विधानसभा के सदस्य रहे स्वर्गीय नाथूराम मिर्धा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

 

 

‘नागौरी सूरा अपनी पर आए तो जेल कम पड़ जाएगी’
सभा को संबोधित करते हुए रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि वे शोषित वर्ग के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं. उन्होंने EWS व्यवस्था में सरलीकरण और व्यावहारिक बदलाव की मांग दोहराई. भाटी ने कहा कि यदि आम जनता उनका साथ देती है तो केंद्र सरकार को उनकी बात माननी पड़ेगी.
इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस प्रशासन पर नाराजगी भी जताई.


भाटी ने आरोप लगाया कि युवाओं की आवाज दबाने और कार्यक्रम में बदलाव के लिए कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाया गया. प्रशासन की ओर से जेल में डालने की धमकी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “नागौरी सूरा अपनी पर आ गए तो जेल कम पड़ जाएगी.

बीकानेर से नागौर तक निकली यात्रा
EWS सरलीकरण यात्रा के तहत भाटी बीकानेर से रवाना हुए थे. यात्रा देशनोक, मुकाम, नोखा और गोगेलाव होते हुए नागौर पहुंची. रास्ते में कई स्थानों पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया. नागौर पहुंचने से पहले बीकानेर रोड पर भी बड़ी संख्या में युवा और समर्थक जुटे रहे.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES