SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजस्थान निकाय चुनाव: वोट नहीं दिया तो मकान-दुकान टूटेंगे? भीम विधायक के वीडियो पर हंगामा

Rajsamand News: राजस्थान के भीम विधायक हरि सिंह रावत का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि विधायक ने वोट नहीं देने पर मकान-दुकान टूटने की बात कही. विधायक ने सफाई दी कि बयान अवैध निर्माण हटाने के संदर्भ में था.

Written By Sandhya Yadav
Published: Sep 10, 2026, 09:44 AM IST | Updated: Sep 10, 2026, 09:47 AM IST
Image Credit: बयान देते विधायक.
Join

Rajsamand News: राजस्थान के भीम से बीजेपी विधायक हरि सिंह रावत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. वीडियो में विधायक कथित तौर पर लोगों से कहते नजर आ रहे हैं कि अगर उनका आदमी नहीं जीता तो बाद में मकान-दुकान तोड़े जाने की शिकायत लेकर उनके पास न आएं. विधायक ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा है कि उनकी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया.

विधायक के इस बयान के बाद राजस्थान की सियासत में हलचल तेज हो गई. पूरे मामले को लेकर कांग्रेस ने ट्वीट करके कड़ी नाराजगी जताई है और भीम के पूर्व कांग्रेस विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके कड़ी नाराजगी जताते हुए बोला कि किसी मकान नहीं टूटेंगे. कांग्रेस पार्टी आमजन के साथ है.

बता दें बीजेपी से भीम के विधायक हरि सिंह रावत का एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो भीम क्षेत्र के बरतू का बताया जा रहा है. इसमें वे वार्ड 15 के लोगों से कहते हैं- वोट नहीं दिया तो उनके मकान और दुकानें टूटेंगे, कान खोल के सुन लेना, फिर मुझे मत कहना. ये वीडियो अब राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है.

वीडियो में विधायक ने वार्ड के लोगों से कहा- मेरा आदमी नहीं जीता तो आप देख लेना, फिर मेरे पास शिकायत लेकर मत आना कि गरीब आदमी है. दुकान क्यों तोड़ रहे हैं, खाली क्यों करवा रहे हो. इसलिए मेरा कहना है कि 11 तारीख को फूल का बटन दबाओ, तभी विकास होगा.

विधायक की सफाई- बयान तोड़-मरोड़कर पेश किया
विवाद बढ़ने के बाद विधायक हरि सिंह रावत ने अपने बयान पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि उनका इशारा वोट न देने वालों के मकान-दुकान तोड़ने की तरफ नहीं था. विधायक के मुताबिक, वह सरकारी और सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर बने कथित अवैध निर्माण और दुकानों को हटाने की बात कर रहे थे. उनका दावा है कि पूर्व विधायक के कार्यकाल में पशु चिकित्सा भवन की जमीन के बाहर दुकानें बनाई गईं और उन्हें लाखों रुपये में बेचा गया.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी में ट्वीट करके लिखा - निर्वाचन आयोग जिंदा हो?
भाजपा के भीम विधायक हरिसिंह रावत जनता को धमका रहे हैं. कह रहे हैं कि वोट नहीं दिया तो मकान-दुकान तोड़ देंगे.
ढाई साल में BJP ने विकास के नाम पर 1 काम नहीं किया, अब जनता को डराने और धमकाने में लगे हैं, उनकी छत और रोजगार छीनने की धमकी दे रहे हैं.. शर्मनाक! इस तानाशाही का जवाब राजस्थान की जनता वोट की चोट से देगी.

 

पूरे मामले को लेकर भीम के पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके पूरे मामले को लेकर कार्यवाही की मांग की है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है.आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES