SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजस्थान वासियों जल्दी से निकाल लो रजाई: 14-15 नवंबर को होने वाली है बारिश! प्रदेश की ओर तेजी से आ रही है ठंड

राजस्थान में 14-15 नवंबर को नए पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा. जोधपुर और बीकानेर संभाग में हल्की बारिश के आसार हैं. 15 नवंबर को जयपुर, अजमेर और शेखावाटी में बूंदाबांदी हो सकती है. 16 नवंबर से तापमान में 2-4 डिग्री गिरावट की संभावना है.

Reported By Ansh Raj
Published: Nov 13, 2026, 01:05 PM IST | Updated: Nov 13, 2026, 01:49 PM IST
Image Credit: Rajasthan Weather Update AI Image
Join

राजस्थान में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. पश्चिमी राजस्थान में 14 और 15 नवंबर को नए पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने, मेघगर्जन और हल्की बारिश की संभावना है. वहीं, 16 नवंबर से मौसम फिर शुष्क होने लगेगा. इसके साथ ही प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट होने के आसार हैं.

14 नवंबर को जोधपुर-बीकानेर संभाग में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 14 नवंबर को जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में मौसम बदल सकता है. यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मेघगर्जन की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के भी आसार हैं.

15 नवंबर को जयपुर-अजमेर और शेखावाटी में बूंदाबांदी
पश्चिमी विक्षोभ का असर 15 नवंबर को भी देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, इस दिन बीकानेर संभाग, अजमेर और जयपुर संभाग के उत्तरी हिस्सों के साथ शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. हालांकि, प्रदेश के शेष अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है. यानी बारिश का असर पूरे राजस्थान में एक जैसा नहीं रहेगा.

16 नवंबर से फिर शुष्क होगा मौसम, गिरेगा तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के पूर्वानुमान के अनुसार, 16 नवंबर से प्रदेश में मौसम फिर शुष्क रहने की संभावना है. अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव के बजाय तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. इस दौरान प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट होने के आसार हैं. इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ सकता है.

राजस्थान में अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम

14 नवंबर: जोधपुर और बीकानेर संभाग में बादल, मेघगर्जन, तेज हवाएं और कहीं-कहीं हल्की बारिश.

15 नवंबर: बीकानेर, अजमेर, जयपुर के उत्तरी हिस्सों और शेखावाटी में हल्की बारिश या बूंदाबांदी.

16 नवंबर से: प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट की संभावना.

कुल मिलाकर राजस्थान में अगले दो दिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. इसके बाद बारिश की गतिविधियां थमने और तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने के आसार हैं.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES