SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजस्थान में 'अर्णब' और पश्चिमी विक्षोभ का असर: 29-30 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट

राजस्थान में चक्रवाती तूफान 'अर्णब' और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम बदलने की संभावना है. पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं.

Written By Zee Rajasthan Web Team
Published: Oct 28, 2026, 12:51 PM IST | Updated: Oct 28, 2026, 12:57 PM IST
Image Credit: चक्रवाती तूफान 'अर्णब' और पश्चिमी विक्षोभ का असर
Join

राजस्थान में आने वाले दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में सक्रिय अति भीषण चक्रवाती तूफान 'अर्णब' और 29-30 अक्टूबर को एक्टिव होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पूर्वी हवाओं का असर बढ़ सकता है.

मौसम बदलने से पूर्वी राजस्थान के कई संभागों में बादल छाने, बादल गरजने और बारिश होने के आसार हैं. इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान के कुछ पूर्वी इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि, बाकी इलाकों में  मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

बंगाल की खाड़ी में एक्टिव है चक्रवाती तूफान 'अर्णब'
मौसम विभाग का कहना है कि वर्तमान में बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में अति भीषण चक्रवाती तूफान 'अर्णब' एक्टिव है. इसका असर राजस्थान में भी आने वाले दिनों में पूर्वी हवाएं सक्रिय होने की संभावना है. इसके साथ ही 29 और 30 अक्टूबर को एक पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव हो सकता है, जिसके चलते प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है.

पूर्वी राजस्थान में बारिश और तेज हवाओं के आसार 
पूर्वी राजस्थान के कई संभागों में 29 और 30 अक्टूबर को मौसम में बदल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ भागों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. इस दौरान कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.  

यह भी पढ़ेंः Rajasthan Weather Update: जयपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर में बारिश के आसार, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

पश्चिमी राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?
पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के पूर्वी हिस्सों में भी 29-30 अक्टूबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि, पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा. इस दौरान कुछ इलाकों में बादल और हल्की बारिश देखी जा सकती है. मेघगर्जन और तेज हवाओं के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूरी बनाए रखे.  

29 और 30 अक्टूबर को राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना है. पूर्वी राजस्थान में बारिश और तेज हवाओं का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है. वहीं, पश्चिमी राजस्थान के पूर्वी इलाकों में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है.  
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

ZEENEWS TRENDING STORIES