Rajasthan Weather: मानसून ने ली विदाई! अब राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, जानें 3 अक्टूबर का मौसम
राजस्थान में मानसून की विदाई अंतिम दौर में है. 3 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. बारिश के आसार नहीं हैं, हालांकि कुछ जिलों में तेज हवाएं और धूलभरी आंधी चल सकती है. दिन में गर्मी और तेज धूप, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस होगी.
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून की विदाई का दौर अंत में पहुंच चुका है. 3 अक्टूबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसा हैं. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में 3 से 9 अक्टूबर तक किसी भी दिन के लिए कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है.
तापमान में बढ़ा अंतर, दिन में गर्मी और रात में ठंडक
मानसून की वापसी के साथ ही राज्य में दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिला. दिन के समय तेज धूप के कारण गर्मी का असर महसूस हो रहा है, जबकि रात और सुबह के समय तापमान में गिरावट के चलते हल्की ठंडक महसूस होने लगी है. शुक्रवार को पिलानी और फलोदी में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि श्रीगंगानगर में पारा 40.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.
इन इलाकों में तेज हवाओं की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि 3 अक्टूबर को प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि कुछ इलाकों में तेज हवाएं या धूल भरी आंधी जैसी गतिविधियां देखने जा सकती हैं. बीकानेर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी और बारां के आसपास तेज हवाओं चलने के आसार हैं. ऐ
जयपुर में साफ रहेगा मौसम
जयपुर में 3 अक्टूबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है. तापमान करीब 24 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ सकती है.
मानसून की विदाई अंतिम दौर में
वहीं, राजस्थान से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी अब अंतिम दौर में है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में राज्य के बचे हुए हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. इसके बाद प्रदेश में शुष्क मौसम का दौर बढ़ने की संभावना है.
पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर
अक्टूबर की शुरुआत में पश्चिमी राजस्थान के जिलों में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है. जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और आसपास के क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है. वहीं, पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान के कई हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट से मौसम सुहावना महसूस हो रहा है.
दोपहर की गर्मी से बचने की सलाह
ऐसे में लोगों को दोपहर की तेज गर्मी से बचने और सुबह-शाम बदलते तापमान के अनुसार सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. 3 अक्टूबर को राजस्थान में बारिश से राहत रहेगी. प्रदेश में मानसून की विदाई के साथ मौसम धीरे-धीरे शुष्क हो रहा है. दिन में गर्मी का असर बरकरार है, जबकि रात और सुबह हल्की ठंडक अक्टूबर के बदलते मौसम का संकेत दे रही है.