SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

राजस्थान में 29 और 30 अक्टूबर को मौसम बदल सकता है. पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, बीकानेर संभाग में 30 अक्टूबर को कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं.

Written By Zee Rajasthan Web Team
Published: Oct 26, 2026, 01:13 PM IST | Updated: Oct 26, 2026, 01:22 PM IST
Image Credit: 29 और 30 अक्टूबर को बदलेगा मौसम!
Join

राजस्थान का मौसम एक बार फिर पलटने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में 29 और 30 अक्टूबर को बादल गरजने, तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. मौसम में बदलाव होने से राज्य के कुछ भागों में बादल छाने और बारिश होने की संभावना है.

29-30 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम? 
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में 29 और 30 अक्टूबर को एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है. इस दौरान बादल गरजने, तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम में बदलाव के दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.  वहीं, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में भी मौसम में बदलाव देखा जा सकता है. 30 अक्टूबर को संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है.

यह भी पढ़ेंः ठंडी हवाओं से सुबह-शाम ठिठुरने लगा राजस्थान! इस दिन गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी

26 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम का हाल? 
26 अक्टूबर को राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर समेत प्रदेश के अधिकांश प्रमुख शहरों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. जयपुर में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. दिन में तेज धूप रहने, जबकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस हो सकती है.

फिलहाल प्रदेश के किसी भी जिले में भारी बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम में बड़े बदलाव की संभावना 27 अक्टूबर की रात के बाद बन सकती है.  

किसानों और आम लोगों को दी गई सलाह 
विभाग का कहना है कि मौसम बदलने से कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में लोगों सावधानी बरतें. बिजली चमकने या बादल गरजने के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े ना हो. साथ ही मौसम बिगड़ने के समय बाहर जाने से बचें.

ग्रामीण इलाकों में खेती-किसानी से जुड़े लोगों के लिए मौसम का यह बदलाव महत्वपूर्ण हो सकता है. किसान खुले में रखे अनाज और कृषि उपज को सुरक्षित स्थान पर रखें.  29 और 30 अक्टूबर को संभावित बारिश को देखते हुए लोग सतर्क रहें. खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें और बिजली चमकने के समय सुरक्षित जगह पर रहें. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

ZEENEWS TRENDING STORIES