SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Rajasthan Mausam: अक्टूबर में भीषण गर्मी से बेहाल राजस्थान, अब तो पश्चिम विक्षोभ से ही मिलेगी राहत, 10 अक्टूबर के बाद होगी बारिश!

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अक्टूबर के पहले सप्ताह में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. पिलानी में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री, जबकि चूरू और श्रीगंगानगर में 39.7 डिग्री दर्ज किया गया. IMD के अनुसार अगले तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहेगा. 10 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीकानेर संभाग और शेखावाटी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट की संभावना है.

Written By Ansh Raj
Published: Oct 07, 2026, 05:54 AM IST | Updated: Oct 07, 2026, 05:57 AM IST
Image Credit: Rajasthan Weather Update
Join

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अक्टूबर के पहले सप्ताह में भीषण गर्मी का दौर जारी है. आमतौर पर इस समय मानसून की विदाई के बाद सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस होने लगती है, लेकिन इस बार कई इलाकों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिलानी में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं चूरू और श्रीगंगानगर में तापमान 39.7 डिग्री तक पहुंच गया.

पिलानी में 40.1 डिग्री तापमान
झुंझुनू जिले के पिलानी में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है. यहां 6 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इससे पहले 5 अक्टूबर को भी तापमान 41 डिग्री तक पहुंचा था. लगातार कई दिनों से पिलानी में सामान्य से अधिक तापमान बना हुआ है. तेज धूप के कारण दोपहर के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

चूरू और श्रीगंगानगर भी गर्म
चूरू और श्रीगंगानगर में भी अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बीकानेर में 39.4 डिग्री और फलौदी में 39 डिग्री तापमान रहा. जैसलमेर में 38.1 डिग्री, अलवर में 38.5 डिग्री और बाड़मेर में 37.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री रहा.

अगले तीन-चार दिन मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान दिन में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक रह सकता है. हालांकि सुबह और शाम के समय कुछ इलाकों में हल्की ठंडक महसूस हो रही है.

10 अक्टूबर से बदल सकता है मौसम
गर्मी के बीच राहत की संभावना भी बन रही है. मौसम विभाग के अनुसार 10 अक्टूबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इसके प्रभाव से 10 से 12 अक्टूबर के बीच बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बादल छाने और मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट के आसार
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से संबंधित इलाकों में तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक कमी आ सकती है. हालांकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की ही संभावना है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES