SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजस्थान में अगले 7 दिन तक शुष्क रहेगा मौसम: जानें सबसे गर्म और सबसे ठंडे शहर का हाल

राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है. पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सीकर में 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. अगले 3 से 4 दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं.

Written By Aman Singh
Published: Nov 06, 2026, 12:58 PM IST | Updated: Nov 06, 2026, 01:06 PM IST
Image Credit: Zee Media
Join

राजस्थान के मौसम में आए दिन बदलाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में लोगों को हर दिन बदलते मौसम का एहसास हो रहा है. मानसून के विदाई के बाद भी हो रही बारिश से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
मौसम विभाग ने आज 6 नवंबर को राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश या आंधी-तूफान का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.

मौसम के इस बदलते तेवर से ये आसार लगाए जा सकते हैं कि अब प्रदेश में सर्दी की दस्तक जल्द ही हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा. अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान सीकर में 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सबसे कम था. आने वाले सप्ताह में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम के शुष्क बने रहने की प्रबल संभावना है.

आने वाले सप्ताह में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम के शुष्क बने रहने की प्रबल संभावना है. फिलहाल, राज्य के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 4 डिग्री अधिक और अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है. अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक शुष्क रहेगा मौसम: बाड़मेर में 37.6 डिग्री पहुंचा तापमान

अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. इसके साथ ही राज्य में ज्यादातर हिस्सों के न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-4 डिग्री ज्यादा दर्ज किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather Update: राजस्थान में कब शुरू होगी कड़ाके की सर्दी? पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

प्रदेश के मौसम में बदलाव

प्रदेश के मौसम में हो रहे बदलाव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में लोगों को बदलते मौसम के अनुसार अपना और अपने परिवार का ध्यान रखना चाहिए. बदलते मौसम से जल्द ही सर्दी की एंट्री हो सकती है. ऐसे में सर्दी का मौसम शुरू होने से पहले लोगों को ठंड से बचने की तैयारी कर लेनी चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES