SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

माउंट आबू से भी ज्यादा ठंडा हुआ सीकर का फतेहपुर! 4.3 डिग्री तक लुढ़का पारा, जानें अगले 10 दिन राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में 25 नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा. IMD के अनुसार अगले 10 दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है. जानिए जयपुर, जोधपुर, बाड़मेर, सीकर समेत सभी जिलों का मौसम अपडेट.

Written By Sandhya Yadav
Published: Nov 25, 2026, 05:59 IST | Updated: Nov 25, 2026, 06:16 IST
Image Credit: मौसम रहेगा शुष्क
Join

राजस्थान में सर्दी के बीच मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के जयपुर केंद्र ने 25 नवंबर 2026 के लिए प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले 10 दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है. इस दौरान तापमान में भी कोई विशेष बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. ऐसे में प्रदेश में फिलहाल मौसम का मिजाज स्थिर बना रहेगा.

राजस्थान में कैसा रहेगा 25 नवंबर को मौसम?
मौसम विभाग की ओर से जारी दैनिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 25 नवंबर को राजस्थान के सभी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. बारिश को लेकर किसी जिले में चेतावनी जारी नहीं की गई है. मौसम विभाग के जिलावार चेतावनी चार्ट में पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के सभी जिलों को ग्रीन श्रेणी में रखा गया है. इसका मतलब है कि फिलहाल किसी तरह की मौसमी चेतावनी नहीं है.

य़ह भी पढ़ें- ठिठुरन के साथ धुंधला होगा यूपी का नजारा! सर्द हवा के साथ कोहरा मचाएगा कहर, इन जिलों में IMD ने जारी की चेतावनी, पढ़ें वेदर अपडेट

बाड़मेर में सबसे अधिक तापमान, फतेहपुर में सबसे कम पारा
24 नवंबर को प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा. इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, मौसम केंद्रों के आंकड़ों के अनुसार, सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.

अन्य शहरों की बात करें तो जैसलमेर में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री, पाली के जवाई बांध में 31 डिग्री, जोधपुर में 30 डिग्री और जयपुर में 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सीकर में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और माउंट आबू में 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

इन जिलों में भी नहीं होगी बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 25 नवंबर को पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर में मौसम शुष्क रहेगा.

वहीं, पश्चिमी राजस्थान के बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली, फलोदी और श्रीगंगानगर में भी बारिश की कोई संभावना नहीं है.

अगले कई दिनों तक मौसम में नहीं होगा बड़ा बदलाव
IMD के अनुसार, 26, 27, 28, 29 और 30 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 10 दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम ऐसा ही बना रह सकता है. इस अवधि में तापमान में भी विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.

क्या है मौसम का मौजूदा सिस्टम?
मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में दो पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में एक्टिव हैं. इसके अलावा गुजरात और उससे सटे दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके बावजूद प्रदेश में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं जताई गई है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

संध्या यादव एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News की रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हाइपरलोकल खबरों, राजनीति, अपराध और जनहित से जुड़े मुद्दों की कवरेज उनकी खासियत है.उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. इसके बाद मीडिया जगत में अपने करियर की शुरुआत की. Zee News से पहले वे Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम कर चुकी हैं. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने न्यूज प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं.Mail : sandhya.yadav@zeemedia.comX Handle : https://x.com/JournosandhyaFacebook : https://www.facebook.com/sandhya.yadav.7906
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES