SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद बढ़ी गर्मी: 27-29 सितंबर को जयपुर समेत इन इलाकों में बारिश के आसार

Rajasthan Weather: राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के बाद अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है और पश्चिमी राजस्थान में तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है. जैसलमेर में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री तक पहुंच गया.

Written By Aman Singh
Published: Sep 24, 2026, 05:30 PM IST | Updated: Sep 24, 2026, 05:37 PM IST
Image Credit: Rajasthan Weather
Join

Rajasthan Weather: राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना हुआ है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री तक अधिक दर्ज किया जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा.

जैसलमेर में 42.9 डिग्री पहुंचा तापमान

राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का असर लगातार बना हुआ है. अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास या उससे ऊपर दर्ज किया जा रहा है. जैसलमेर में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले 3-4 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों से मानसून की विदाई

दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के अधिकांश भागों से मानसून वापस लौट चुका है. वर्तमान में प्रदेश में मानसून विदाई रेखा धौलपुर से उदयपुर के बीच से होकर गुजर रही है. इसके चलते पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में भी अगले 2-3 दिनों तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है.

27 से 29 सितंबर के बीच इन इलाकों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, 27 से 29 सितंबर के दौरान भरतपुर, जयपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. यानी मानसून की विदाई के बावजूद राजस्थान के कुछ इलाकों में अगले कुछ दिनों के दौरान बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.

बीकानेर संभाग में भी हल्की बारिश की संभावना

पश्चिमी राजस्थान में अगले तीन से चार दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28 और 29 सितंबर को बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है.

आंध्र प्रदेश-ओडिशा में बना डीप डिप्रेशन

मौसम विभाग के अनुसार, 24 सितंबर को उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के आसपास डीप डिप्रेशन बना हुआ है. इसके बाद अगले 24 घंटों में दक्षिणी ओडिशा और छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने तथा कमजोर होकर डिप्रेशन में बदलने की संभावना है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES