SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजस्थान में मानसून सक्रिय: सिरोही-उदयपुर में बारिश का येलो अलर्ट, जानें अगले एक सप्ताह कैसा रहेगा मौसम?

Rajasthan Weather: राजस्थान के कुछ इलाकों में अभी मानसून की गतिविधियां सक्रिय हैं. मौसम विभाग ने 20 सितंबर को सिरोही और उदयपुर के साथ-साथ आसपास के इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.

Written By Aman Singh
Published: Sep 20, 2026, 12:32 PM IST | Updated: Sep 20, 2026, 12:44 PM IST
Image Credit: Rajasthan Rain
Join

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून की गतिविधियां अभी जारी हैं. मौसम विभाग ने 20 सितंबर को सिरोही और उदयपुर के साथ-साथ आसपास के इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघगर्जन और अचानक तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है.

सिरोही और उदयपुर में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने सिरोही और उदयपुर जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान मेघगर्जन के साथ अचानक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

5-7 दिनों तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, आने वाले 3-4 दिनों में राज्य के कुछ और हिस्सों से मानसून के विदा होने की संभावना है. अगले 5-7 दिनों तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है. हालांकि, 20-21 सितंबर को कोटा और उदयपुर संभाग में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है.

21 सितंबर से अधिकांश हिस्सों में मौसम रहेगा शुष्क

राजस्थान के मौसम को लेकर राहत की बात यह है कि 21 सितंबर से राज्य के अधिकांश भागों में मौसम विभाह ने मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना जताई है. ऐसे में अगले दो दिनों के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने की उम्मीद है.

19 सितंबर को भी जारी था बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने बीते 19 सितंबर को बारां और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था. इस दौरान मेघगर्जन के साथ अचानक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई थी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES