Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून की गतिविधियां अभी जारी हैं. मौसम विभाग ने 20 सितंबर को सिरोही और उदयपुर के साथ-साथ आसपास के इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघगर्जन और अचानक तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है.
सिरोही और उदयपुर में बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने सिरोही और उदयपुर जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान मेघगर्जन के साथ अचानक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.
5-7 दिनों तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, आने वाले 3-4 दिनों में राज्य के कुछ और हिस्सों से मानसून के विदा होने की संभावना है. अगले 5-7 दिनों तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है. हालांकि, 20-21 सितंबर को कोटा और उदयपुर संभाग में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है.
21 सितंबर से अधिकांश हिस्सों में मौसम रहेगा शुष्क
राजस्थान के मौसम को लेकर राहत की बात यह है कि 21 सितंबर से राज्य के अधिकांश भागों में मौसम विभाह ने मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना जताई है. ऐसे में अगले दो दिनों के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने की उम्मीद है.
19 सितंबर को भी जारी था बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बीते 19 सितंबर को बारां और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था. इस दौरान मेघगर्जन के साथ अचानक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई थी.