SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 19-20 सितंबर को इन हिस्सों में हो सकती है बारिश

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 19-20 सितंबर को पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान में बारिश घटने और 19 सितंबर के आसपास मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने का अनुमान है. 21 सितंबर से अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है.

Written By Sandhya Yadav
Published: Sep 19, 2026, 06:07 AM IST | Updated: Sep 19, 2026, 06:10 AM IST
Image Credit: Rajasthan Weather Update
Join

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार 19 सितंबर से दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. वहीं पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है. इसके साथ ही यहां से मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं.

19 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में बारिश
मौसम केंद्र जयपुर के पूर्वानुमान के अनुसार 19 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय रह सकता है. दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कुछ इलाकों में बादल छाने और मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.

विभाग के अनुसार 19 सितंबर को भरतपुर, कोटा, उदयपुर, जयपुर और अजमेर संभागों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.

20 सितंबर को भी बारिश का दौर
राजस्थान में 20 सितंबर को भी कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार इस दिन कोटा, उदयपुर और अजमेर संभागों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है.

इसके बाद 21 सितंबर से राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि कोटा और उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.

पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 19 सितंबर के आसपास बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है. साथ ही इन इलाकों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भी पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से 19 सितंबर के आसपास मानसून वापसी की परिस्थितियां अनुकूल होने की जानकारी दी है.

इस बदलाव के बाद राजस्थान में बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे सीमित होने की संभावना है. पूर्वी राजस्थान में 19 और 20 सितंबर को बारिश का असर देखने को मिल सकता है, जबकि 21 सितंबर से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

किसानों के लिए मौसम विभाग की सलाह
मौसम विभाग ने किसानों को पककर तैयार और खुले में रखी खरीफ फसलों को बारिश से बचाने के उचित उपाय करने की सलाह दी है. कृषि एवं अनाज मंडियों में खुले आसमान के नीचे रखे अनाज और फसलों को भी भीगने से बचाने के लिए जरूरी व्यवस्था करने को कहा गया है. साथ ही आगामी दिनों में बारिश की संभावना को देखते हुए फसलों में कीटनाशक और अन्य रसायनों का छिड़काव सावधानी से करने की सलाह दी गई है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है.आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES