SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम: 13 से 15 अक्टूबर तक आंधी-बारिश का अलर्ट, तापमान में आएगी गिरावट

राजस्थान में 13 से 15 अक्टूबर तक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीकानेर संभाग और शेखावाटी सहित कई क्षेत्रों में आंधी, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है.

Written By Sneha Aggarwal
Published: Oct 13, 2026, 12:54 PM IST | Updated: Oct 13, 2026, 12:57 PM IST
Image Credit: AI Created
Join

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अक्टूबर के महीने में मौसम लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके असर से 13 से 15 अक्टूबर के बीच राज्य के उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी भागों में बादल गरजने, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते दिन के तापमान के साथ रात के तापमान में भी गिरावट आ सकते हैं.

13 से 15 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाओं की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. खासतौर पर बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में 13 से 15 अक्टूबर के दौरान मौसम बदलने की संभावना है. इस दौरान कई स्थानों पर बादल गरजने, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

इसके अलावा जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भी आंधी-बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. मौसम में अचानक बदलाव के कारण लोगों को दिन के समय बादल छाने और तापमान में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है.  

इन जिलों में मौसम बदलने के आसार
पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी इलाकों में दिखाई देने की संभावना है. बीकानेर संभाग के जिलों के साथ सीकर, चूरू और झुंझुनूं के साथ शेखावाटी क्षेत्र में बारिश और तेज हवाएं चल सकती है. श्रीगंगानगर सहित उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, 14 और 15 अक्टूबर को भी कुछ इलाकों में बादल छाने और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.

फलोदी और बाड़मेर में सबसे ज्यादा तापमान
मौसम में बदलाव के बावजूद प्रदेश के कई शहरों में दिन के समय गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, फलोदी और बाड़मेर में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जोधपुर में 37.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 37.4 डिग्री और जैसलमेर में 36.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ. कोटा, जालौर और प्रतापगढ़ में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री, जबकि फतेहपुर और चूरू में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कुछ शहरों में दिन के तापमान में करीब एक डिग्री तक बढ़ोतरी भी देखने को मिली है. हालांकि, आगामी दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में गिरावट आने का अनुमान है.

रात में बढ़ने लगी हल्की ठंड, 2 से 3 डिग्री गिरेगा तापमान
प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि के बाद रात के तापमान में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. उदयपुर में न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री, भीलवाड़ा में 18.5 डिग्री, पाली में 18.8 डिग्री और फतेहपुर व प्रतापगढ़ में 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. डूंगरपुर में न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री, श्रीगंगानगर में 19 डिग्री, अजमेर में 19.1 डिग्री और टोंक में 19.9 डिग्री सेल्सियस रहा.

लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से आगामी दिनों में प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है. प्रदेश में 13 से 15 अक्टूबर के बीच मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने के आसार हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES