SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सुबह-शाम ठंड, दिन में तेज धूप: राजस्थान में अगले दिनों कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में नवंबर की शुरुआत के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. प्रदेश में बारिश की गतिविधियां थमने के बाद मौसम शुष्क बना हुआ है. दिन में तेज धूप से गर्मी का असर है, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस हो रही है.

Written By Zee Rajasthan Web Team
Published: Nov 04, 2026, 12:57 PM IST | Updated: Nov 04, 2026, 01:02 PM IST
Image Credit: दिन में गर्मी, रात में ठंड!
Join

राजस्थान में नवंबर का महीना शुरू होते ही मौसम बदल गया है. राज्य में फिलहाल बारिश की गतिविधियां थम गई है और मौसम शुष्क बना हुआ है. 4 अक्टूबर को भी प्रदेश के किसी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई और ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहा. दिन में तेज धूप की वजह से गर्मी का असर बना हुआ है और अलसुबह और रात के समय तापमान में गिरावट से हल्की ठंड पड़ रही है.

राज्य में अधिकतम तापमान बाड़मेर का रहा. यहां अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान के मामले में सीकर का फतेहपुर सबसे ठंडा रहा, पारा 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा. प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में दिन के समय गर्मी बनी हुई है, जबकि शेखावाटी क्षेत्र में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है.

सुबह-शाम ठंडक, दिन में गर्मी का असर
मौसम में बदलाव होने से प्रदेश में दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है. दिन में धूप निकलने से गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि रात के समय तापमान कम होने से ठंडक बढ़ रही है. खासकर शेखावाटी इलाकों में रात का मौसम ठंडा बना हुआ है. फतेहपुर में 12.4 डिग्री तापमान रहा.

अलवर में भी मौसम बदलने का दौर जारी है, जहां सुबह से ही हालात सामान्य रहे. दिन में धूप निकलने से हल्की गर्माहट रही, लेकिन सुबह, शाम और रात के समय ठंड का असर बढ़ता जा रहा है. अब रात के समय बाहर निकलने पर काफी ठंड महसूस होती है.  

यह भी पढ़ेंः Rajasthan Weather Update: स्वेटर-मफलर निकाल लें राजस्थानवासी! इन जिलों में बढ़ सकती है ठंड
 

फिलहाल बारिश के आसार नहीं
राज्य में मौसम शुष्क रहने से बारिश की गतिविधियों थम चुकी हैं. आसमान साफ रहने की वजह से दिन में धूप का असर बना हुआ है और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. इससे  अलसुबह और देर रात हल्की ठंडक महसूस की जा रही है. मौसम के इस मिजाज में पश्चिमी राजस्थान में गर्मी और शेखावाटी में ठंडक महसूस हो रही है.

आगे कैसा रहेगा मौसम?
आगामी दिनों में भी मौसम के शुष्क बना रहेगा. दिन और रात के तापमान का अंतर देखने को मिलेगा. दिन में तेज धूप की वजह से गर्मी महसूस हो सकती है, जबकि रात में तापमान कम रहने से ठंड पड़ सकती है. फिलहाल लोगों को मौसम में बदलाव के साथ दिन और रात के तापमान के अंतर देखने को मिल रहा है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

ZEENEWS TRENDING STORIES