SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

SIR विवाद के बीच राजस्थान में अब SSR, वोटर लिस्ट का होगा बड़ा अपडेट !

राजस्थान में वोटर लिस्ट के अपडेशन के लिए स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) कराया जाएगा. इसमें नए नाम जोड़ने के साथ गलतियों को सुधारा जाएगा. इसके तहत राज्य में अब तक 4.80 लाख से अधिक आवेदन मिलने की बात कही जा रही है. जिनमें युवाओं (GenZ) ज्यादा हैं.

Written By Zee Rajasthan Web Team
Published: Oct 16, 2026, 09:36 AM IST | Updated: Oct 16, 2026, 10:01 AM IST
Image Credit: rajasthan voter list special summaryrevision ssr genz voters form 6
Join

चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर विवाद और विरोध के बाद, अब राजस्थान समेत 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट का स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) कराने का निर्देश दिया है. इसके तहत राजस्थान में वोटर लिस्ट को अपडेट किया जाएगा. नए नाम जोड़े जाएंगे और अगर दर्ज जानकारी में गलतियां होगी तो उसको सुधारा जाएगा.

17 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश: जहां चुनाव आयोग SSR अभियान चलाएगा
1 जनवरी 2027 : इस तारीख तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे. चुनाव आयोग का ये नया आदेश स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर उपजे विवाद के बाद आया है.

SIR के तहत हटाए गए नाम
31 लाख से ज्यादा : राजस्थान में SIR प्रक्रिया के दौरान इतने लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए थे.
नाम जुड़वाने के लिए युवाओं में उत्साह

राजस्थान में 18-19 साल के युवा वोटर्स और वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने से वंचित रहे सभी पात्र लोगों के रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है.  

SSR क्या है?
SSR दरअसल हमारी मौजूदा वोटर लिस्ट को एकदम अपडेट और सटीक बनाने की एक प्रक्रिया है.इसके तहत असली काम ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने से पहले ही शुरू हो जाता है.बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर खुद सत्यापन करते हैं ताकि कोई भी पात्र नागरिक वोटर बनने से छूट न जाए.इस दौरान लिस्ट की पुरानी गलतियों को ठीक किया जाता है,दोहरी प्रविष्टियों (एक ही व्यक्ति का दो जगह नाम) को हटाया जाता है और जो लोग दुनिया में नहीं रहे या स्थायी रूप से कहीं और शिफ्ट हो गए हैं,उनके नाम सूची से हटाए जाते हैं.

अब तक प्राप्त आवेदन
14 अक्टूबर 2026 : प्राप्त आवेदनों के आंकड़ों की अंतिम तिथि.
01 अक्टूबर 2026 : राजस्थान में विशेष पंजीकरण अभियान शुरू होने की तिथि.
4,80,893(कुल आवेदन) : राज्य में फॉर्म-6 के तहत मिले कुल आवेदनों की संख्या.
2,67,946(GenZ आवेदन) : 18-19 वर्ष की आयु वर्ग के युवाओं के आवेदन.
2,12,947(20 + आयु वर्ग आवेदन) : 20 साल और उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों के आवेदन.

कैसे जुड़ा सकते हैं अपना नाम ?
ऑनलाइन तरीका - वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए voters.eci.gov.in पोर्टल या ECINET ऐप के जरिए से ऑनलाइन Form-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं.  
ऑफलाइन तरीका : नागरिक अपने संबंधित इलाके के बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के माध्यम से भी आवेदन जमा करवा सकते हैं
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

ZEENEWS TRENDING STORIES