SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नेताओं के चक्कर काटने से मिलेगी निजात

राजस्थान में शिक्षकों के तबादलों के लिए नई ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने की तैयारी है. नीति का ड्राफ्ट लगभग तैयार है और जल्द कैबिनेट के सामने रखा जाएगा. इसके तहत शिक्षक सॉफ्टवेयर पर अपनी पसंद की पोस्टिंग की जानकारी अपलोड कर सकेंगे.

Written By Ansh Raj
Published: Nov 17, 2026, 19:26 IST | Updated: Nov 17, 2026, 19:27 IST
Image Credit: Rajasthan Teachers Transfer Policy
Join

राजस्थान में शिक्षकों के तबादलों की प्रक्रिया को लेकर शिक्षा विभाग नई ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने की तैयारी कर रहा है. नीति का ड्राफ्ट लगभग तैयार हो चुका है और जल्द ही इसे कैबिनेट के सामने रखा जाएगा.

सॉफ्टवेयर पर दे सकेंगे पसंद की पोस्टिंग
नई नीति के तहत शिक्षक अपनी पसंद की पोस्ट यानी डिजायर पोस्ट की जानकारी सॉफ्टवेयर पर अपलोड कर सकेंगे. इसका उद्देश्य तबादलों में राजनीतिक हस्तक्षेप और नेताओं के चक्कर काटने की जरूरत खत्म करना है.

कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार
हालांकि, अभी इस नीति को सरकारी स्तर पर मंजूरी मिलना बाकी है. मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद ही इसके नियम लागू किए जाएंगे.

खबर अपडेट की जा रही है

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES