SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Rajasthan SI Re Exam: 11 जिलों में परीक्षा, CCTV और उड़नदस्तों से निगरानी, केंद्रों पर कड़ी चेकिंग

Jaipur News: राजस्थान SI भर्ती परीक्षा-2021 की पुन: परीक्षा आज 11 जिलों के 666 केंद्रों पर हो रही है. करीब 2.18 लाख अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं. केंद्रों पर बायोमेट्रिक, फेस रिकग्निशन और कड़ी जांच के साथ CCTV व सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

Written By Sandhya Yadav
Published: Sep 20, 2026, 11:31 AM IST | Updated: Sep 20, 2026, 11:34 AM IST
Image Credit: rajasthan si exam 2021.
Join

Jaipur News: राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2021 की पुन: परीक्षा आज प्रदेशभर में कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच आयोजित की जा रही है. परीक्षा के लिए 11 जिलों में कुल 666 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. करीब 2.18 लाख अभ्यर्थी इस पुन: परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच और फेस रिकग्निशन किया जाएगा. परीक्षा की शुचिता और गोपनीयता बनाए रखने के लिए एसओजी और एटीएस की टीमें भी निगरानी में जुटी हैं.

अजमेर में 74 परीक्षा केंद्र, 24,360 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
अजमेर में SI भर्ती पुन: परीक्षा के लिए 74 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जिले में कुल 24,360 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलावा पत्र भेजे गए हैं. परीक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जांच की जा रही है.

जयपुर में एक मिनट की देरी से महिला अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित
जयपुर में SI भर्ती पुन: परीक्षा के दौरान सख्ती का एक मामला सामने आया. गांधी नगर स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय पर मुख्य दरवाजा बंद कर दिया गया. इसी दौरान एक महिला अभ्यर्थी दौड़ते हुए परीक्षा केंद्र पहुंची. महिला अभ्यर्थी ने बताया कि वह सुबह 8.59 बजे परीक्षा केंद्र पहुंच गई थी. हालांकि, परीक्षा केंद्र के अधिकारियों ने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया. दरवाजा नहीं खुलने पर महिला अभ्यर्थी भावुक हो गई और उसकी आंखों में आंसू छलछला आए.

कोटा में 58 केंद्रों पर 16,448 अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा
कोटा में SI भर्ती परीक्षा-2021 की पुन: परीक्षा के लिए 58 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. यहां 16,448 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए नामांकित हैं. पेपर लीक मामले के बाद यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जा रही है.

कोटा में परीक्षा दो पारियों में हो रही है. पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जा रही है. परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की आवाजाही रही. प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की कड़ी जांच की गई.

बीकानेर में 47 केंद्रों पर 13,584 अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा
बीकानेर में SI-प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी पुन: परीक्षा शुरू हो गई है. जिले के 47 परीक्षा केंद्रों पर 13,584 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं. परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जा रही है. पहली पारी में सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य हिंदी और दूसरी पारी में दोपहर 3 से 5 बजे तक सामान्य ज्ञान एवं विज्ञान का पेपर होगा.

धागे से लेकर शर्ट तक की जांच, नियमों का सख्ती से पालन
बीकानेर में परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के दौरान निर्धारित नियमों के तहत अभ्यर्थियों की जांच की जा रही है. परीक्षा के दौरान कुछ अभ्यर्थी हाथ में धागा बांधकर पहुंचे, जिन्हें केंद्र पर खुलवाया गया. वहीं, कुछ अभ्यर्थी शर्ट पहनकर परीक्षा केंद्र पहुंचे, जिन्हें निर्धारित नियमों के तहत शर्ट उतारकर परीक्षा में शामिल होना पड़ा. परीक्षा केंद्र के बाहर बिना शर्ट के नजर आए अभ्यर्थियों की तस्वीरें भी सामने आईं.

CCTV और वीडियोग्राफर से निगरानी, 8 उड़नदस्ते तैनात
परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए हर परीक्षा केंद्र पर दो वीडियोग्राफर और CCTV की व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत रखी गई है. प्रशासन की ओर से 8 उड़नदस्ते भी तैनात किए गए हैं. परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है. प्रशासन और पुलिस का फोकस परीक्षा को निर्धारित नियमों के अनुसार शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने पर है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है.आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES