SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पंचायत चुनाव से पहले मदन राठौड़ का बड़ा दावा, बोले- निकाय चुनाव से भी बड़ी होगी BJP की जीत

मदन राठौड़ ने दावा किया है कि राजस्थान पंचायत चुनाव में भाजपा को निकाय चुनावों से भी बड़ी जीत मिलेगी. प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी, वसुंधरा राजे और राजेंद्र राठौड़ से जुड़े मुद्दों पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी.

Written By Kashiram Chaudhary
Published: Nov 12, 2026, 06:54 PM IST | Updated: Nov 12, 2026, 06:56 PM IST
Image Credit: Zee Media
Join

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राजस्थान में होने वाले पंचायत चुनावों को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा को निकाय चुनावों से भी बड़ी जीत हासिल होगी. पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरी है और उसे जनता का समर्थन मिल रहा है. राठौड़ ने कहा कि भाजपा को पंचायत चुनावों में बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद है. पार्टी कार्यकर्ता और प्रत्याशी चुनाव में पूरी सक्रियता से जुटे हुए हैं. उनके मुताबिक, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर भाजपा को बड़ी सफलता मिलेगी.

प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी पर क्या बोले मदन राठौड़?
चौथे चरण के पंचायत चुनाव से पहले भाजपा प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी किए जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर मदन राठौड़ ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि भाजपा इसे बाड़ेबंदी नहीं मानती, बल्कि पार्टी के प्रशिक्षण का हिस्सा मानती है.

राठौड़ के अनुसार, इन शिविरों में प्रत्याशियों को जनसेवक बनने के बाद किस तरह काम करना है, इसकी जानकारी दी जाती है. उन्हें बताया जाता है कि जनता के बीच रहकर किस प्रकार जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि पार्टी के ऐसे कैंप केवल चुनावी गतिविधियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके जरिए नेतृत्व क्षमता भी विकसित की जाती है.

यह भी पढे़ं- भाजपा-कांग्रेस ने बारी-बारी से प्रदेश को लूटा, चूरू के सहजूसर में बोले 'हनुमान बेनीवाल'

जिला प्रमुख और प्रधान बनाने की भी होती है तैयारी
मदन राठौड़ ने कहा कि पार्टी के प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से भविष्य के नेतृत्व को तैयार किया जाता है. इन कैंपों में यह भी समझाया जाता है कि जिला प्रमुख या प्रधान बनने के बाद किस तरह काम करना होता है. उनके मुताबिक, ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से नेताओं में नेतृत्व क्षमता विकसित होती है और उन्हें संगठन तथा जनसेवा से जुड़ी जिम्मेदारियों के लिए तैयार किया जाता है.

सोनिया गांधी की किताब में वसुंधरा राजे का जिक्र
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के फार्म हाउस पर वरुण गांधी से जुड़े प्रकरण का उल्लेख होने के सवाल पर भी मदन राठौड़ ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह दो राजनेताओं के बीच निजी संबंधों का मामला है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है.

राठौड़ ने सवाल उठाया कि क्या अब निजी व्यवहार के लिए भी पार्टी प्रमुख से अनुमति लेनी होगी? उन्होंने कहा कि किताब में इस तरह के निजी संबंधों को लेकर बातचीत नहीं होनी चाहिए. उनके अनुसार, व्यक्तिगत संबंधों को राजनीतिक चर्चा का विषय बनाना उचित नहीं है.

राजेंद्र राठौड़ के बयान पर दी सफाई
चूरू में राजेंद्र राठौड़ द्वारा मुस्लिम वोटर्स को रिझाने के मामले पर मदन राठौड़ ने सफाई दी. उन्होंने कहा कि राजेंद्र राठौड़ कलमा नहीं पढ़ रहे हैं. इस मामले में प्रकाशित खबर में कलमा शब्द का इस्तेमाल गलत तरीके से किया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि खबर में जिस शब्द का उल्लेख किया गया है, उसका उपयोग सही नहीं है. इस तरह मदन राठौड़ ने पंचायत चुनाव, प्रत्याशियों के प्रशिक्षण और पार्टी नेताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भाजपा का पक्ष रखा.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी राजस्थान में स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत काशीराम चौधरी पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 21 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे ट्रांसपोर्ट विषय से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे सड़क परिवहन की हो, फ्लाइट मूवमेंट की या फिर रेलवे परिवहन, सभी क्षेत्रों में काशीराम सक्रिय रूप से न्यूज कवर करते रहे हैं. काशीराम कृषि और पशुपालन से जुड़ी खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. किसानों की जमीनी हकीकत दिखाने के साथ ही कृषि विपणन मंडियों की भी रिपोर्टिंग करते रहे हैं. साथ ही वे आबकारी और माइंस सेक्टर की खबरों को भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं. काशीराम जी मीडिया समूह से पहले राजस्थान पत्रिका, डीएनए, ईटीवी राजस्थान, फर्स्ट इंडिया न्यूज में भी कार्य कर चुके हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES