SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

करौली निकाय चुनाव रिजल्ट: निर्दलीयों का डंका! करौली में कांग्रेस, सपोटरा में BJP का दबदबा

Rajasthan Nikay Chunav: करौली निकाय चुनाव में कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीयों का दबदबा रहा. करौली में कांग्रेस 28 सीटों के साथ आगे रही, सपोटरा में भाजपा ने 15 सीटें जीतीं. हिण्डौन सिटी और सूरौठ में निर्दलीयों का जलवा रहा.

Written By SAGAR CHAUDHARY
Published: Sep 14, 2026, 04:53 PM IST | Updated: Sep 14, 2026, 04:56 PM IST
Image Credit: Karauli Nagar Parishad Chunav Result 2026
Join

Karauli Nikay Chunav: करौली नगर निकाय चुनाव 2026 की मतगणना पूरी होने के साथ जिले की सभी प्रमुख नगर परिषद और नगर पालिकाओं के नतीजे सामने आ गए हैं. करौली नगर परिषद में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा वार्ड जीते, जबकि हिण्डौन सिटी और सूरौठ में निर्दलीय प्रत्याशियों का दबदबा रहा. वहीं सपोटरा में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की. मंडरायल में कांग्रेस आगे रही, जबकि टोडाभीम में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला.

करौली नगर परिषद में कांग्रेस आगे
करौली नगर परिषद के नतीजों में कांग्रेस ने 28 वार्डों में जीत दर्ज की. भाजपा को 11, बसपा को 1 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 15 वार्डों में जीत मिली. नतीजे घोषित होने के बाद विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने अपने नेताओं को बधाई दी.

सपोटरा में भाजपा का दबदबा
सपोटरा नगर पालिका के सभी 20 वार्डों के नतीजे घोषित हो गए. राजकीय महाविद्यालय सपोटरा में मतगणना पूरी होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी अनूप सिंह ने परिणाम घोषित किए. भाजपा ने यहां 15 वार्ड जीतकर बड़ी बढ़त बनाई. कांग्रेस को 3 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 2 सीटों पर जीत मिली.

सूरौठ में निर्दलीयों का जलवा
सूरौठ नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशियों ने सबसे ज्यादा सीटें जीतकर अपना दबदबा बनाया. यहां 16 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीते. भाजपा और कांग्रेस के 2-2 प्रत्याशियों को जीत मिली. इस तरह निर्दलीय प्रत्याशियों ने यहां बहुमत हासिल किया.

हिण्डौन सिटी में भी निर्दलीय आगे
हिण्डौन सिटी नगर परिषद के चुनाव परिणामों में भी निर्दलीय प्रत्याशियों का प्रदर्शन सबसे मजबूत रहा. यहां 39 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की. भाजपा के 12 और कांग्रेस के 9 प्रत्याशी विजयी रहे. नतीजों के बाद निर्दलीय खेमे में खुशी का माहौल रहा.

मंडरायल में कांग्रेस ने मारी बाजी
मंडरायल नगर पालिका में कांग्रेस सबसे आगे रही. यहां कांग्रेस के 10 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की. भाजपा को 8 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 2 सीटों पर जीत मिली. कांग्रेस ने सबसे ज्यादा सीटें जीतकर बढ़त बनाई.

टोडाभीम में कांग्रेस और निर्दलीयों का जोर
टोडाभीम नगरपालिका के 35 वार्डों की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस को 14 सीटों पर जीत मिली. निर्दलीय प्रत्याशियों ने 15 वार्ड जीते, जबकि भाजपा के 6 प्रत्याशी विजयी रहे. यहां निर्दलीयों का प्रदर्शन कांग्रेस से भी थोड़ा बेहतर रहा. परिणाम सामने आने के बाद विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल नजर आया.

यह भी पढ़ें - 21 साल की उम्र में पार्षद: राजस्थान निकाय चुनाव में Gen-Z की एंट्री, जयपुर वार्ड 71 से कांग्रेस के फैज हसन जीते

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सागर चौधरी, अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं.सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES