SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मथानिया में बदला अंदाज: हेलमेट पहनकर चुनाव स्थल पहुंचीं दिव्या मदेरणा, बोली- सुरक्षा के लिए जरूरी

Rajasthan News: जोधपुर की मथानिया नगर पालिका में कांग्रेस के जितेंद्र 18 वोट लेकर उपाध्यक्ष बने. सोमवार के विवाद के बाद कांग्रेस पार्षद बस से पहुंचे. पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा हेलमेट पहनकर आईं और कहा- यह सुरक्षा के लिए है.

Written By SAGAR CHAUDHARY
Published: Sep 22, 2026, 07:14 PM IST | Updated: Sep 22, 2026, 07:28 PM IST
Image Credit: Divvya Madrenna
Join

Jodhpur News: जोधपुर जिले की नगर पालिकाओं में मंगलवार को उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हलचल रही. मथानिया नगर पालिका में कांग्रेस पार्षद बस से वोट डालने के लिए पहुंचे. इस दौरान पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा भी हेलमेट पहनकर वहां पहुंचीं. उन्होंने कहा कि हेलमेट सुरक्षा के लिए है. दरअसल, सोमवार को अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान मथानिया में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद और झगड़ा हो गया था. इसी के बाद मंगलवार को उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान सुरक्षा को लेकर खास सतर्कता देखने को मिली.

6 नगर पालिकाओं में होना था उपाध्यक्ष का चुनाव
जोधपुर जिले की मथानिया, तिंवरी, बालेसर सत्ता, भोपालगढ़, पीपाड़ सिटी और बिलाड़ा नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना था. इनमें से बालेसर और पीपाड़ में भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध उपाध्यक्ष चुन लिए गए. बालेसर में भाजपा के रूपसिंह इंदा और पीपाड़ में पुष्पा तिवाड़ी निर्विरोध डिप्टी चेयरमैन निर्वाचित हुए. सोमवार को इन छह नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के चुनाव हो चुके थे. इनमें चार नगर पालिकाओं में भाजपा और दो में कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे. इसके बाद मंगलवार को उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया हुई.

मथानिया और तिंवरी में दोनों दलों ने उतारे प्रत्याशी
मथानिया और तिंवरी नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए थे. इसके बाद प्रत्याशियों की ओर से नामांकन भी दाखिल कर दिया गया. मथानिया में कांग्रेस ने जितेंद्र को और भाजपा ने भरत चारण को उपाध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया. वहीं तिंवरी में भाजपा की ओर से समुदेवी और कांग्रेस की तरफ से सेवाराम ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया.

मथानिया में कांग्रेस के जितेंद्र की जीत
मथानिया नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस के जितेंद्र ने जीत दर्ज की. उन्हें कुल 18 वोट मिले, जबकि भाजपा के प्रत्याशी भरत चारण को 7 वोट ही मिल सके. इस तरह जितेंद्र ने 18 वोट हासिल कर उपाध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया.

भोपालगढ़ में भाजपा अध्यक्ष, कांग्रेस का उपाध्यक्ष
भोपालगढ़ नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा के देवेश पहले ही निर्वाचित हो चुके थे. इसके बाद उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारी. कांग्रेस के गफ्फार को 13 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी मदनलाल को 10 वोट मिले. चुनाव में दो वोट खारिज भी हुए. इस तरह भोपालगढ़ में अध्यक्ष की कुर्सी भाजपा के पास रही, जबकि उपाध्यक्ष पद कांग्रेस के खाते में गया.

सोमवार के विवाद के बाद बस से पहुंचे पार्षद
मथानिया में सोमवार को अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया था. कांग्रेस के पार्षद बाड़ेबंदी से बस में सवार होकर चुनाव स्थल पर पहुंचे थे. जब उनकी बस को अंदर ले जाया गया तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया. भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि उन्हें बैरिकेड हटाने से मना किया गया था, लेकिन कांग्रेस पार्षदों की बस को अंदर जाने दिया गया. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच झगड़ा हो गया था.

हेलमेट पहनकर पहुंचीं दिव्या मदेरणा
सोमवार के विवाद के बाद मंगलवार को उपाध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्षद फिर बस में सवार होकर पहुंचे. इस दौरान पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा भी हेलमेट पहनकर मथानिया पहुंचीं. उन्होंने हेलमेट को लेकर कहा कि यह सुरक्षा के लिए है. सोमवार को हुए विवाद के बाद मंगलवार को चुनाव स्थल पर यह तस्वीर चर्चा में रही.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सागर चौधरी, अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं.सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES