SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

उदयपुर से सूरत का सफर होगा सुपरफास्ट! नई वंदे भारत को रेलवे बोर्ड की मंजूरी

Rajasthan News: राजस्थान और गुजरात के यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. रेलवे बोर्ड ने सूरत-उदयपुर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दी है. करीब 690 किमी का सफर 7.5 घंटे में पूरा होगा. इससे पर्यटन, कारोबार और कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा.

Written By SAGAR CHAUDHARY
Published: Sep 02, 2026, 04:55 PM IST | Updated: Sep 04, 2026, 01:35 PM IST
Image Credit: Udaipur To Surat New Vande Bharat Train
Join

Udaipur News: राजस्थान और गुजरात के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे बोर्ड ने सूरत और उदयपुर सिटी के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने को मंजूरी दे दी है. इस ट्रेन के शुरू होने के बाद दोनों शहरों के बीच सफर करना और आसान हो जाएगा. यात्रियों को कम समय में आरामदायक सफर का विकल्प मिलेगा. इस ट्रेन का संचालन और रखरखाव पश्चिम रेलवे जोन की ओर से किया जाएगा.

सूरत-उदयपुर के बीच चलेगी वंदे भारत
रेलवे बोर्ड ने पश्चिम रेलवे और उत्तर पश्चिम रेलवे के ऑपरेटिंग विभाग के महाप्रबंधकों को पत्र भेजकर नई ट्रेन चलाने की मंजूरी दी है. इसमें 26903/26904 सूरत-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की बात कही गई है. इसके शुरू होने से गुजरात के बड़े शहर सूरत का सीधा कनेक्शन राजस्थान के उदयपुर से वंदे भारत ट्रेन के जरिए हो जाएगा.

करीब 690 किलोमीटर का सफर
प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस सूरत से उदयपुर के बीच करीब 690 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. इस दूरी को ट्रेन लगभग 7 घंटे 30 मिनट में पूरा कर सकती है. ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की उम्मीद है. इससे राजस्थान और गुजरात के बीच लंबा सफर करने वाले यात्रियों का समय बचेगा और उन्हें तेज ट्रेन का फायदा मिलेगा.

दक्षिण गुजरात के यात्रियों को भी फायदा
नई ट्रेन से खास तौर पर सूरत और दक्षिण गुजरात के आसपास के इलाकों से उदयपुर जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलने की उम्मीद है. उदयपुर राजस्थान का बड़ा पर्यटन शहर है. यहां देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग घूमने के लिए आते हैं. ऐसे में तेज ट्रेन सेवा मिलने से उदयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए सफर आसान हो सकता है.

बिजनेस और टूरिज्म को भी मिलेगा फायदा
सूरत गुजरात का बड़ा व्यापारिक और औद्योगिक शहर है, जबकि उदयपुर पर्यटन के लिए काफी जाना जाता है. दोनों शहरों के बीच तेज रेल सेवा शुरू होने से यात्रियों के साथ-साथ कारोबार और पर्यटन को भी फायदा मिल सकता है. इससे दोनों शहरों के बीच आने-जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है.

अभी तय नहीं हुआ ट्रेन का पूरा शेड्यूल
रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद अब ट्रेन शुरू होने का इंतजार है. हालांकि, रेलवे ने अभी इसकी शुरुआत की तारीख, चलने का समय, रास्ते में रुकने वाले स्टेशन और किराए की जानकारी जारी नहीं की है. इन जानकारियों के सामने आने के बाद यात्रियों को ट्रेन का पूरा शेड्यूल पता चलेगा.

उदयपुर को मिलेगा एक और वंदे भारत कनेक्शन
सूरत-उदयपुर वंदे भारत को मंजूरी मिलने के बाद उदयपुर को एक और अहम वंदे भारत कनेक्शन मिलने की उम्मीद बढ़ गई है. नई ट्रेन शुरू होने से राजस्थान और गुजरात के बीच रेल सफर को और बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है. अब यात्रियों को ट्रेन के संचालन की आधिकारिक तारीख और टाइमिंग का इंतजार है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

सागर चौधरी, अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं.सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES