SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बाछड़ाऊ में CM भजनलाल का बड़ा ऐलान: 2,824 करोड़ के 1,013 विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण

Rajasthan News: सीएम भजनलाल शर्मा ने बाछड़ाऊ में 2,824 करोड़ की लागत से 1,013 विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण किया. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बिजली, पेपर लीक, गांवों के विकास और जल समझौतों को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं.

Written By SAGAR CHAUDHARY
Published: Sep 30, 2026, 03:26 PM IST | Updated: Sep 30, 2026, 06:13 PM IST
Image Credit: CM Bhajanlal Sharma Barmer Visit
Join

CM Bhajanlal Sharma Barmer Visit: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दोपहर 2 बजे बाछड़ाऊ पहुंचे. हेलीपैड पर मंत्री केके विश्नोई, विधायक आदूराम मेघवाल समेत जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया. जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल और पुलिस अधीक्षक चुनाराम ने भी सीएम का स्वागत किया. पारंपरिक गैर नृत्य से मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया. पंचायती राज चुनाव से पहले सीएम का यह दौरा अहम माना जा रहा है. उन्होंने 2,824 करोड़ रुपए के 1,013 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया.

कांग्रेस पर निशाना
सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान की हालत टूटी-फूटी इमारत जैसी कर दी थी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग स्वार्थी हैं. सीएम ने कहा कि उनकी सरकार जन-जन और ग्राम विकास के लिए काम कर रही है.

पेपर लीक और बिजली पर बात
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय युवा परेशान थे और पेपर लीक होते थे. उन्होंने लोगों से पूछा कि अब पेपर लीक होता है क्या, जिस पर जनता ने नहीं में जवाब दिया. सीएम ने कहा कि राजस्थान अब बिजली लेने वाला नहीं, बल्कि बिजली देने वाला राज्य बन रहा है. ढाई साल में 12 हजार मेगावाट बिजली का विस्तार किया गया है.

पानी के समझौतों का जिक्र
सीएम ने कहा कि राजस्थान में पानी की सबसे ज्यादा जरूरत है. ERCP के बाद राम जल सेतु समझौता हुआ है. यमुना जल समझौते से राजस्थान को पानी मिलेगा, जबकि नर्मदा जल समझौते से बाड़मेर-जालोर को लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि पानी से जुड़ी परियोजनाओं पर तेजी से काम जारी है.

गांवों में विकास का दावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी कोई पंचायत नहीं होगी जहां खेल मैदान नहीं होगा. राजस्थान के गांवों में अटल ज्ञान केंद्र बनाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान में विकास की यात्रा तेजी से आगे बढ़ रही है.

बाछड़ाऊ के बाद सीएम पहुंचे सुमेरपुर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को पश्चिमी राजस्थान के दौरे के दौरान सुमेरपुर पहुंचे. टाउन हॉल में पाली, जालोर और सिरोही जिलों के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ. निर्धारित कार्यक्रम से करीब दो घंटे देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री का भाजपा पदाधिकारियों, नवनिर्वाचित पार्षदों, पालिका अध्यक्षों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया. कार्यक्रम में तीनों जिलों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

101 किलो की माला से किया स्वागत
इस दौरान सिरोही जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सिरोही की तलवार भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया. वहीं नवनिर्वाचित पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों की ओर से मुख्यमंत्री को 101 किलो की माला पहनाकर अभिनंदन किया गया. जालोर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सुंधा माता की तस्वीर भेंट की गई, जबकि पाली जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जवाई की तस्वीर भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया और संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सागर चौधरी, अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं.सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES