SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम: 3 अक्टूबर से कीमत लागू, जानें नए रेट

Rajasthan Petrol Diesel Hike: राजस्थान में नायरा एनर्जी ने 3 अक्टूबर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है. कंपनी ने पेट्रोल 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3 रुपये लीटल महंगा किया है. हालांकि सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रखे हैं.

Written By Aman Singh
Published: Oct 03, 2026, 07:49 PM IST | Updated: Oct 03, 2026, 08:03 PM IST
Image Credit: Zee Media
Join

Rajasthan Petrol Diesel Hike: राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर उछाल आई है. निजी तेल कंपनी नायरा एनर्जी ने 3 अक्टूबर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है. कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. हालांकि अभी सरकारी कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाई है.

नायरा के पेट्रोल पंपों पर अब पेट्रोल की कीमत 112.97 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 117.97 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं डीजल की कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 100.78 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

सरकारी तेल कंपनियों के दाम पर नजर

नायरा एनर्जी की ओर से कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब सरकारी तेल कंपनियों में भी पेट्रोल-डीजल के कीमतों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. हालांकि अभी सरकारी तेल कंपनियों की ओर से कीमतों में बढ़ोतरी या किसी बदलाव को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है.    

सरकारी तेल कंपनियों ने दाम स्थिर रखा

नायरा एनर्जी कंपनी की ओर से कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब सरकारी तेल कंपनियों में भी पेट्रोल-डीजल के कीमतों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. हालांकि अभी तक सरकारी तेल कंपनियों की ओर से कीमतों में बढ़ोतरी या किसी भी तरह के बदलाव को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है.

नायरा एनर्जी के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजर की कीमतें बढ़ने से अब वाहन चालकों को तेल भरवाने के लिए पहले की तुलना में अधिक भुगतान करना होगा. कंपनी के पंपों पर नई कीमतें लागू होने से वाहन चालकों का खर्च बढ़ेगा. खासकर रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले लोगों और व्यावसायिक वाहनों के परिचालन खर्च पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है. अब ऐसे में आगे कीमतों में बदलाव को लेकर बाजार और वाहन चालकों की नजर बनी रहेगी.

7 हजार से ज्यादा नायरा एनर्जी के पेट्रोल पंप

मिली जानकारी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों की कमी में इजाफा होने के कारण कंपनी की ओर से पेट्रोल-डीजल के कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है. वेश्विक बाजार में लागत बढ़ने से निजी ईंधन कंपनियों के मार्जिन पर दबाव पड़ रहा है. ऐसे में नायरा एनर्जी कंपनी ने बढ़ी हुई लागत के अनुसार पेट्रोल और डीजल के दाम में संशोधन किया है. देशभर में नायरा एनर्जी कंपनी के 7100 से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं, जहां आज 3 अक्टूबर से नई कीमतें लागू की गई है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES